Bikaner,जस्सूसर मंडल की सभी बूथों पर फोटो युक्त बूथ कार्यकारिणी पूर्ण है । सभी बूथों पर वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने पर पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिये गये है।
राजस्थान प्रदेश भाजपा संगठन के मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत जस्सूसर मंडल संगठनात्मक कार्यों एवं बूथ कमेटीयों और पन्ना प्रमुखों का सत्यापन में प्रदेश भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ सह संयोजक दोलत तंवर ने कहा कि संगठनात्मक कार्यों में राजस्थान में जस्सूसर मंडल एक मंडल आदर्श मंडल है।
आईरा समाचार बीकानेर आज दिनांक 4 मार्च को भारतीय जनता पार्टी जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा के अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश संगठन के मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत मंडल कार्यशाला ओझा भवन धर्मनगर द्वार के बाहर संपन्न हुई।राजस्थान प्रदेश से मंडल प्रवास कार्यक्रम के लिए बीकानेर पश्चिम विधानसभा में प्रदेश भाजपा द्वारा नियुक्त प्रदेश भाजपा के उद्योग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक श्री दौलत तंवर एवं चुरू जिला के जिला महामंत्री हेम सिंह शेखावत के मुख्य मार्गदर्शन एवं आतिथ्य में,जिला अध्यक्ष श्री विजय आचार्य की मौजूदगी में मंडल प्रवास कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता एवं जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प माला पहनाकर पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। मंच पर उपस्थित प्रदेश भाजपा के उद्योग प्रकोष्ठ सह संयोजक दौलत तंवर, चूरू के जिला महामंत्री हेम सिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जनसंघ नेता दाऊलाल गहलोत , इंद्र चंद ओझा मंचस्थ रहे।अतिथि देवो भव भारतीय संस्कृति के अनुसार प्रदेश भाजपा संगठन से आए हुए एवं मंचस्थ,सभी पदाधिकारियों का पार्टी दुपट्टा पहना कर एवं धार्मिक पुस्तक और मेमेन्टो भेंटकर जस्सूसर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।।जस्सूसर मंडल के संगठनात्मक कार्यों के विषय में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा ने बताया कि जस्सूसर मंडल की सभी बूथों पर फोटो युक्त बूथ कार्यकारिणी पूर्ण है । सभी बूथों पर वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने पर पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिये गये है।
बूथ शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों की नियुक्ति मंडल में संपूर्ण हो चुकी है। साल के वार्षिक 6 कार्यक्रम सभी बूथों पर होते हैं। समय-समय पर बूथों पर प्रवास कार्यक्रम भी होता है ।मंडल की संगठनात्मक एवं संरचनाओं का कार्य, कार्य विभाजन सहित पूर्ण है। और मंडल द्वारा फोटोयुक्त बूथ कमेटियों और पन्ना प्रमुख की हार्ड कॉपी प्रदेश भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक दौलत तंवर , जिला महामंत्री हेमसिंह शेखावत को सौंपी। प्रदेश भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ सह संयोजक दौलत तंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने हमें पश्चिम बीकानेर विधानसभा का मंडल प्रवास कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया है जिसके तहत हम पश्चिम के जस्सूसर मंडल में हमारा प्रवास हुआ है। भाजपा पार्टी का निर्देशानुसार जस्सूसर मंडल की सभी बूथों की फोटोयुक्त बूथ कमेटियां और पन्ना प्रमुख का सत्यापन और मंडल की संगठनात्मक कार्य , बूथ शक्ति केंद्र एवं प्रभारी का भौतिक सत्यापन के लिए आज हम बीकानेर के जस्सूसर मंडल कार्यशाला में आए हैं।जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष मुकेश ओझा द्वारा बताएं गए और लिखित में दिए गए प्रतिवेदन और मंडल रिपोर्ट का हमने भौतिक सत्यापन कर लिया है । जस्सूसर मंडल के पदाधिकारी और कार्यशाला में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी की सत प्रतिशत उपस्थिति सराहनीय है। हमने लिखित और भौतिक सत्यापन दोनों कर ली है जिसमें जस्सूसर मंडल का कार्य सभी मंडलों में एक आदर्श मंडल के रूप में है।।जस्सूसर मंडल ने संगठनात्मक कार्यों को बहुत ही शानदार ढंग से किया है ,जो राजस्थान प्रदेश में एक आदर्श मंडल की मिसाल कायम की है।।मंडल आवास कार्यक्रम के प्रभारी चूरू के जिला महामंत्री हेम सिंह शेखावत ने कहा कि जस्सूसर मंडल का संगठनात्मक कार्य बहुत ही प्रभावशाली है । जस्ससुर मंडल की कार्यशाला में आए हुए सभी बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार आप कार्यकर्ता गण भारतीय जनता पार्टी के कार्यों के लिए दिन रात एक कर कार्य करते हैं।कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष श्री विजय आचार्य ने कहा कि जस्सूसर मंडल के कार्यकर्ता गण पार्टी की रीति नीति के अनुसार धरातल पर कार्य करते हैं और इन संगठनात्मक कार्यों की प्रतिवेदन रिपोर्ट भी समय-समय पर जिला एवं प्रदेश संगठन को भिजवाने का कार्य करते हैं। एक आदर्श मंडल में जो भी खूबियां होती है वह सभी खूबियां और प्रभावी जन कल्याणकारी कार्य और संगठनात्मक कार्य जस्सूसर मंडल के कार्यकर्ता गण करते हैं सभी कार्यकर्ताओं का आभार।।साथ ही वरिष्ठ जन संघ नेता दाऊलाल गहलोत और इंद्र चंद ओझा ने भी संगठनात्मक कार्यों के लिए मार्गदर्शन दिया ।कार्यक्रम में मंच का संचालन वार्ड पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक सुधा आचार्य ने किया और आए हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित मंडल के महामंत्री चोरू लाल सुथार ने किया।मंडल प्रवास कार्यक्रम में उपस्थित मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, प्रदेश भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ सह संयोजक दौलत तंवर, चूरू के महामंत्री हेम सिंह शेखावत, मंडल महामंत्री चोरुलाल सुथार,भारत भूषण भाखर,खेतनाथ, पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण व्यास, चंद्र मोहन जोशी, इंदर चंद ओझा,मंडल उपाध्यक्ष जुगल आचार्य, भवानी प्रजापत , चंद्र प्रकाश सुथार, रामसा गहलोत, इन्दू वर्मा, प्रभु दयाल चौधरी, मंडल मंत्री सुभाष पुरोहित ,अशोक सांखला, बृजबाला सुथार ,आशा स्वामी, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी,ओबीसी मंडल अध्यक्ष चोरूलाल सुथार गुड़ा, ऐसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश चांगरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवती स्वामी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बजरंग विश्नोई, शक्ति केंद्र संयोजक अशोक सारस्वत, सुधा आचार्य वार्ड पार्षद, जुगल आचार्य, इन्द्र चंद्र ओझा, शक्ति केंद्र प्रभारी दिनेश चांडक भवानी प्रजापत भगवती स्वामी, लक्ष्मी नारायण व्यास, बलदेव स्वामी ,नारायण सांखला, कैलाश तंवर, गिरधारी सुथार, रामशंकर रंगा, आनंद व्यास, किशन मूलचंद सोनी, महेश कुमार स्वामी, कैलाश सुथार ,अजय कुमार ओझा, पवन सारण ,जिला मंत्री महिला मोर्चा अनु सुथार, विमल चौहान सुशील कच्छावा ,चतुर्भुज राव, मनीष राव, शिवरतन सारस्वत, शिवलाल ओझा, नीतू, अंजू, विमला ,आशा स्वामी ,पूजा सुथार, रूपचंद सारस्वत , राजकुमार प्रजापत, इंद्र चंद्र राव, नारायण राव, अनिल राव,सहित अनेकों कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
सादर जानकारी
एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा
अध्यक्ष जस्सूसर मंडल भाजपा
बीकानेर शहर
9413883064
9057502004