Logo

भाजपा बूथ शक्ति केंद्र समर्पण निधि अभियान के तहत जिलाध्यक्ष विजय आचार्य को अमृत समर्पण निधि कलश में चालीस हजार रुपए की राशि भेंट की।

भाजपा जस्सूसर मंडल ने बूथ शक्ति केंद्र समर्पण निधि अभियान के तहत जिलाध्यक्ष विजय आचार्य को अमृत समर्पण निधि कलश में 40000 चालीस हजार रुपए की राशि पार्टी कोष के लिए समर्पित की।।
आईरा समाचार बीकानेर,आज दिनांक 21 फरवरी 2023 को भाजपा जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा ने बताया कि जनसंघ के प्रथम महामंत्री पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय समर्पण निधि अभियान के तहत जस्सूसर मंडल बीकानेर के सभी 22 बूथों और पांचो शक्ति केंद्रों नं. 2,22,43,44, ओर 56 में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा समर्पण निधि कार्यक्रमों में कुल ₹40000 चालीस हजार रुपए की राशि अमृत समर्पण निधि कलश के माध्यम से प्राप्त हुई ।जिन्हें समर्पण निधि राशि को कार्यकर्ताओं के नाम सहित, क्रमबद्ध विवरण करके लिखित में जस्सूसर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा अमृत समर्पण निधि कलश में 40000 चालीस हजार रूपए की राशि श्री विजय कुमार आचार्य जिलाध्यक्ष बीकानेर शहर को भाजपा पार्टी कोष के लिए सौपी गई है।
इस अवसर पर बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय कुमार आचार्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण तन ,मन ,धन और समय जीवन से किया जाता है। जिससे भारतीय जनता पार्टी धरातल से शिखर तक पहुंची है ।भाजपा पार्टी कोष में जस्सूसर मंडल के प्रत्येक वर्ग के बूथ कार्यकर्ताओं, मंडल पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी ,वरिष्ठ जन जन संघ के नेताओं द्वारा समर्पण निधि राशि भारतीय जनता पार्टी कोष के लिए समर्पित गई है ,जो अतुलनीय है । जस्ससुर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का योगदान युगो युगो तक याद किया जाता रहेगा।इस मौके पर पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि समर्पण ही जीवन है ।सबका साथ सबका विकास। समर्पण निधि के माध्यम से कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ताओं के बीच संवाद होता है तभी सशक्त भाजपा, सशक्त भारत ।।पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो चंद्र मोहन जोशी ने कहा कि समर्पण निधि में बूथ स्तर पर प्रत्येक वर्ग के कार्यकर्ता भी इसमें बढ़-चढ़कर योगदान देते हैं।।
भाजपा जस्सूसर मंडल द्वारा आयोजित समर्पण निधि कलश कार्यक्रम में उपस्थित विजय आचार्य जिलाध्यक्ष शहर बीकानेर, जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, मंडल महामंत्री चोरुलाल सुथार, वार्ड पार्षद प्रदीप उपाध्याय, जिला सदस्य एवं पश्चिम विधानसभा बूथ प्रभारी राजकुमार पारीक, पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो चंद्रमोहन जोशी, भूपेंद्र शर्मा, हनुमान सिंह चावड़ा,समर्पण निधि के संयोजक लक्ष्मी नारायण व्यास, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी, बूथ अध्यक्ष बलदेव स्वामी,अशोक सांखला, गौरीशंकर भाटी, नंदकिशोर गहलोत, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष भगवती स्वामी, नव मतदाता अभियान के जिला सह संयोजक नेमीचंद कुलड़िया उपस्थित रहे
जानकारी
एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा
अध्यक्ष जस्सूसर मंडल भाजपा
शहर बीकानेर
9413883064
9057502004

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.