Logo

बीकानेर शहर के वार्ड नम्बर 79 सहित अन्य जगहों पर गंदे पानी की सप्लाई से बच्चे बूढ़े और लोगों,में उल्टी दस्त जैसी बीमारी,जलदायविभाग की ओर से कोई कार्रवाई नही।

आईरा समाचार बीकानेर। वार्ड नम्बर 79 में जोशी वाड़ा दाऊजी मंदिर जगमन ,कुआ रोड़ कसाई बारी खटिकों मोहल्ला इन सब एरिया में जलदाय विभाग द्वाराकी गई पानी की सप्लाई में गंदे पानी आने से लोग खासे परेशान हो रहे है।

प्लाई में गंदे पानी आने की सूचना संबध विभाग और जिला प्रशासन को की है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से यँहा के नेताओ व मंत्रियों से भी स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करवाने का आग्रह भी किया गया है।


पार्षद रमजान कच्छावा,व अनवर अजेमरी सहित मोहलेवासियो ने आईरा समाचार से बातचीत में कहा कि आये दिन ऐसे समस्याओं से हमें झूझना पड़ रहा है। जलदाय विभाग इस समस्या पर गौर नहीं कर रहा है। गंदे पानी की आपूर्ति से लोगो में आये दिन बच्चों बुढो के पेट दर्द और दस्त जैसी बीमारियां हो रही है। शहर में कई बार देखने मे आया है। जँहा कंही भी पानी की पाइप लाइन लीकेज हो जाती है। उसमें सींवर लाइन का पानी भी चला जाता है।


बीकानेर जिले में चाहे किसी भी तरह का कोई भी विभाग हो तुरन्त कार्य करनेवाले गुण नही है। यँहा विभाग वाले कभी किसी मामले को गंभीरता से नहीं लेते। यँहा एक समस्या ये भी है।


चाहे कोई भी सरकारी विभाग हो उन सब मे अधिकारी नेता मंत्री अपनी पसंद के लगाते है। जब अधिकारी मंत्री का लँगोटिया होगा तो कोई क्या बिगाड़ सकता है। जिले में तीन चार मंत्री होने के बावजूद जनता के दुखों का इलाज नही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.