Logo

दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को मिला ‘मुंबई अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2023’

दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को मिला ‘मुंबई अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2023

आईरा समाचार बीकानेर, मुंबई। नरीमनपॉइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण सेंटर एडोटोरियम में 24 जनवरी 2023 को मुंबई मित्र/वृत्त मित्र और धड़क कामगार यूनियन के संस्थापक अभिजीत राणे की ओर से एक भव्य पुरस्कार संध्या का आयोजन किया गया था। बता दें कि इस पुरस्कार का नाम ‘मुंबई अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2023’ था। अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज हस्तियों को इस दौरान सम्मानित किया गया और शहर की तमाम हस्तियों ने हजारो की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बता दें इस दौरान दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को ‘मुंबई अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2023’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिलशाद एस. खान ने इस अवॉर्ड से जुड़े सभी लोगों का तहेदिन से शुक्रिया अदा किया, खास करके धड़क कामगार यूनियन के संस्थापक मेरे बहुत ही प्रिय भाई श्री अभिजीत राणे जी का। दिलशाद एस. खान ने कहा कि यह सम्मान अकेले मेरा नहीं बल्कि आप सबके प्यार और विश्वास का सम्मान है। साथ ही इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय एल. दुबे, आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रामकुमार पाल, नारी सम्मान संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुंदरी ठाकुर, मुस्लिम सेवा संघ के अध्यक्ष फिरोज मासूलदार, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अर्चना देशमुख, कला संस्कृति फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष शीला शर्मा व सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर सायरा सत्तानी को भी ‘मुंबई अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में म्यूजिक मनसे वरिष्ठ नेता हाजी सैफ, डायरेक्टर दिलीप सेन, एड. डॉ. शैलेश दुबे, एड. पूनम सिंह, अभिनेत्री ज्योति सिंह, डॉ. स्नेहा, एड. नेहा दुबे, रविंद्र अरोरा, अभिनेत्री मरिबा शर्मा, बी. एन. तिवारी, जयशंकर सिंह, रिन्ही सबरवाल, अरुन गुप्ता, अब्दुल सत्तार, अभिनेत्री आरती नागपाल उपस्थित थे साथ ही सभी को ‘मुंबई अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.