Logo

कांग्रेस ने सदा सत्य के साथ हक हकुक की आवाज उठाई है -कल्ला

बीकानेर शहर कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा

कांग्रेस ने सदा सत्य के साथ हक हकुक की आवाज उठाई है -कल्ला

तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस हमेशा मैदान में रही है न्याय दिलाया है -गोदारा

आईरा समाचार बीकानेर का कांग्रेसी कभी भी सत्य की लड़ाई में पीछे नहीं रहा ना रहेगा – यशपाल

बीकानेर ।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जसुस्सर गेट से गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाल कर भाजपा और कांग्रेस के बीच सही और गलत के फर्क को समझाया
स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारिक के प्रतिमा के आगे से चालू हुई पदयात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ और गांधी पार्क में सभा में तब्दील हुई
गांधी पार्क में संबोधित करते हुए काबीना मंत्री डॉक्टर बुलाकीदास कल्ला ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सदा इस देश की हक और हकूक की आवाज को सत्यता के साथ उठाई है कांग्रेस पार्टी इस देश की आपसी सदभाव और सौहार्द की संस्कृति और अस्मिता की लड़ाई को लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी भाजपा इस देश को तोड़कर पुनः गुलामी की और ले जाना चाहती है जो की कांग्रेस होने नही देगी
राज्य मंत्री प्रभारी श्री पवन गोदारा ने कहा की कांग्रेस का जन्म ही तानाशाही को खतम करने और देश की एकता को बनाए रखने के लिए हुआ है आज भी कोई भी व्यक्ति या समूह इस मंसूबे के साथ काम कर रहा है की भारत को पुनः कंपनियों के हाथो बेच दिया जाए लेकिन जब तक कांग्रेस का एक एक सिपाही जिंदा है भारत को कोई तोड़ नही सकता जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की इस देश की सेवा में बीकानेर का कांग्रेसी हमेशा आगे रहा है और हमेशा आगे रहेगा और राहुल जी के संदेश को हर घर लेकर जाएगा
प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की कांग्रेस सविधान की रक्षा करने वाली पार्टी है
पूर्व विधानसभा प्रत्यासी कन्हैयालाल झवर ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर पूर्व न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, कांग्रेस नेता अनवर अजमेरी, पार्षद नितिन वत्स सहित बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.