गहलोत सरकार के राज में भ्रष्टाचार का गढ़ बना राजस्थान-सुभाष सरकार
आईरा समाचार अख्तर भाई:बीकानेर गहलोत सरकार के राज में भ्रष्टाचार का गढ़ बना राजस्थान-सुभाष सरकार
बीकानेर। जिले के प्रवास पर आये केन्द्र सरकार के राज्य शिक्षामंत्री सुभाष सरकार ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय पेपर लीक करवा रही है। बीकानेर के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए सुभाष सरकार ने कहा कि गहलोत सरकार के राज राजस्थान पेपर लीक करने वाले गिरोह का अड्डा बन गया है। उन्होने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि राजस्थान भ्रष्टाचार का हॅब बना हुआ है और गहलोत सरकार भ्रष्टाचारियों के सामने नतमस्तक बनी हुई है। उन्होने कोई चोरी करेगा तो खुद नहीं बोलेगा। इसी तरह राजस्थान में भी सरकार भ्रष्टाचार इतना कर रही है लेकिन बोल नहीं रही। पेपर लीक मामले में भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस चुनाव में पेपर लीक मामले में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा होगा। राजस्थान में तृतीय श्रैणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि चार साल से ज्यादा के शासनकाल में गहलोत सरकार अभी तक तबादलों की नीति नहीं बना पायी है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार को केंद्रीय विद्यालयों से सीखना चाहिए, जहां एक नीति के तहत शिक्षकों का तबादला होता है। उन्होंने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति धीरे धीरे लागू हो रही है। उन्होने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए सरकार ने कहा कि चिरंजीवी योजना को सिर्फ राजनीतिक रूप से देखा जा रहा है। आयुष्मान भारत से देश में करोड़ो लोगों को लाभ हुआ है। उसी को अपने स्तर पर बदलकर गहलोत सरकार अपना प्रचार कर रही है। स्वास्थ्य योजनाओं के नाम पर राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में साठ प्रतिशत प्रीमियम सरकार भर रही है,जबकि चिरंजीवी योजना से जनता को आर्थिक भार सहन करना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस गुलामी मानसिकता से बाहर नहीं आ रही। इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य,उप महापौर राजेन्द्र पंवार,पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य भी मौजूद रहे।