Logo

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल  सतीश पूनिया लूणकरणसर जन आक्रोश महासभा में विधायक सुमित गोदारा के नेतृत्व में पहुंचे हजारों लोग।

 प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल  सतीश पूनिया।

आईरा समाचार बीकानेर ।बीकानेर जिले में शुक्रवार को लूणकरणसर उपखंड मुख्यालय पर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित जन आक्रोश सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राज्य सरकार पर साधा निशाना।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को छत देने का काम किया है। वहीं, प्रदेश सरकार 4 साल में हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। सरकार कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। इस दौरान किसान, युवा, महिलाओं सहित सभी लोग परेशान रहे। राज्य में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। पूनिया शुक्रवार को लूणकरणसर उपखंड मुख्यालय पर आयोजित जन आक्रोश सभा में बोल रहे थे।लूणकरणसर  विधायक सुमित गोदारा के नेतृत्व में भाजपा मंडल द्वारा जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे फिर भी लोग बड़ी संख्या में डटे रहे। इस दौरान पूनिया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूनिया ने जन आक्रोश सभा में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार साल के शासन में कांग्रेस फेल साबित हुई है। कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों से जो वायदे किए थे वे एक भी पूरे नहीं हुए है। गहलोत ने किसानों का पूरा कर्जा माफ करने का वायदा किया था, लेकिन आज तक किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है।J
: पूनिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबो को रहने के लिए घर दिया है। ये कोई छोटा काम नहीं है। बेरोजगार आज भी नौकरी के लिए भटक रहे हैं। राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर आउट हो रहे हैं, जिससे परीक्षार्थी ठगा सा महसूस कर रहा है। राज्य में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रदेश में महिलाओं से रेप, किडनैप की घटनाएं बढ़ी हैं। वहीं, दिनदहाड़े गैंगस्टर में गोलियां चलाई जा रही हैं, जिससे प्रदेश में माफियाराज चल रहा है, लेकिन सरकार चार साल में केवल सरकार बचाने में लगी रही ओर जनता परेशान हो गई। इसी के खिलाफ अब लोगों में आक्रोश है। भाजपा जनता के इस आक्रोश के साथ कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी।केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए आने वाले समय में राज्य व केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने का आह्वान किया।लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने केन्द्र सरकार की तारीफ की वही बिजली आदि की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।सभा को विधायक रामलाल शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष व बीकानेर संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी, यात्रा प्रभारी बीकानेर जिला सुनील छाबङा सहित स्थानीय नेताओं ने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष आत्माराम ,बीकानेर जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत,प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा,गुमान सिंह राजपुरोहित, लूणकरणसर पंचायत समिति प्रधान कानाराम गोदारा, उपप्रधान कैलाश सारस्वत, यात्रा संयोजक हनुमान बैद , लूणकरणसर विधानसभा मंडल अध्यक्ष वह जिला संगठन के पदाधिकारी महावीर गाट,राजाराम धतरवाल,गणेश गोरीसरिया,राकेश तातेड़,किशनलाल सारण,श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत,रामेश्वर पारीक आदि सहित बङी संख्या में जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.