जब तक हम अपने महापुरुषों का इतिहास नहीं जानेंगे तब तक पिछड़े समाज की समस्याएं दूर नहीं होगी -हुक्मचंद कांटा
पिछड़ों को अपने इतिहास महापुरुषों की जानकारी अभी तक नहीं -कांटा।
आईरा समाचार बीकानेर। शहर के गोगा गेट स्थित माली सैनी समाज भवन बीकानेर में माता सावित्रीबाई फुले की 192 जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार की शाम महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें राजस्थान सरकार के अबेंडकर फाउंडेशन अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा से ही सारा अंधकार मिटेगा जब तक समाज में शिक्षा नहीं होगी तब तक कुरीतियां जारी रहेगी। कृषि यूनिवर्सिटी की डीन डॉ विमला मेघवाल मैं अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं अगर शासन प्रशासन में क्या घर से बाहर के काम देखते हैं तो पुरुषों को भी घर के काम में भागीदारी निभानी चाहिए घर का काम देखना अकेली महिलाओं की जवाबदारी नहीं। बीकानेर सीओ सदर शालिनी बजाज कहां की आज इस कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी है तो मैं उनसे कहना चाहती हूं कि पढ़ लिख कर के ही आदमी अपने अरमान पूरे कर सकता है ऊंचाई पर पहुंच सकता है उसके पास शिक्षा का ज्ञान होगा शिक्षा के कारण वह शासन में प्रशासन में हिस्सेदारी में रहेगा आर्थिक रूप से भी सुधरता है कि उसके पास आत्मबल मजबूत रहेगा और शिक्षित आदमी का कोई शोषण भी नहीं कर सकता।
बीजेपी राजस्थान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुकुमचंद कांटा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछड़ों को अभी तक अपने महापुरुषों के इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है और जब तक हम अपने महापुरुषों का इतिहास नहीं जानेंगे तब तक हमारी समस्या दूर नहीं होगी।
समाजसेवी निहाल सिंह सैनी महिला शिक्षा पर जोर दिया।
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा कहां की महिलाएं जैसे जैसे शिक्षित हो रही है देश की प्रगति निरंतर हो रही है महिलाओं को संविधान में अपने अधिकारों की भी जानकारी होनी चाहिए।
कांग्रेस की देहात महिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन के बारे में जानकारी दी उन्होंने अपने जीवन भर में क्या-क्या किया पिछड़ों अति पिछड़ा व महिलाओं की फुले दंपति शिक्षा के जनक थे ।
उस जमाने में उन्होंने वह कार्य कर दिया बढ़िया स्तरीय की बातें कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रज्ञा विद्या पीठ की अध्यक्ष कांग्रेस की प्रदेश सचिव उमा सुथार ने कहा की हम महिलाओं को अति पिछड़ों पिछड़ों को हर मोहल्ले में जाकर के जागरूक करेंगे उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे जब तक सभी वर्ग एक साथ नहीं चलेंगे नहीं शिक्षित होंगे तब तक देश के विकास का पहिया तेज गति से नहीं चल सकता कार्यक्रम का स्वागत भाषण मैं सभी आगंतुकों का स्वागत समाजसेवी देवकिशन गहलोत ने किया भागीरथ नंदनी संस्था के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने बताया कि हम निरंतर महिलाओं को आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं और इन महापुरुषों के जीवन के बारे में बता रहे हैं भारत की समस्त नारी जाति फुले दंपति की रानी है कि उन्होंने पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित करके और महिलाओं को शिक्षित होने का अधिकार दिलाए उसी की बदौलत प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से लेकर के छोटी से छोटी नौकरियों में ही महिलाओं की हिस्सेदारी बड़ी संख्या में है और आज महिलाओं का सम्मान भी इसीलिए रखा है कि उनको अपने गौरव और गरिमा की जानकारी हो आज का कार्यक्रम प्रज्ञा विद्यापीठ एवं भागीरथ नंदनी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।