बीकानेर में सीजन के पहले कोहरे की दस्तक।
बीकानेर में सीजन के पहले कोहरे की दस्तक
आईरा समाचार,बीकानेर। सर्दी की रंगत गहराने की साथ बुधवार को बीकानेर में सीजन के पहले कोहरे ने दस्तक दे दी। इसके चलते जिले में चहंूओर कोहरा नजर आया। इससे हाईवे और स्टेट हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट अब तेजी से हो रही है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में शीत लहर की चेतावनी जारी कर दी है। बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा था जो मंगलवार की रात और गिर गया। तापमान में आई इस गिरावट से सर्दी का अहसास बढ़ गया है। बीकानेर के श्रीडूंगरग? और लूणकरनसर नेशनल हाइवे पर कोहरा लगा रहा। बुधवार सुबह तक कोहरे के कारण आवागमन बाधित रहा। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में भी थोड़ी कमी आई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी करने के साथ ही 21 व 22 दिसम्बर को सुबह के समय उत्तरी भागों में कहीं कहीं मध्यम से घना कोहरा होने की चेतावनी दी है। न्यूनतम तापमान में भी अगले दो दिन में गिरावट आने की आशंका जताई गई है। 23 से 25 दिसम्बर तक उत्तर पश्चिम और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी रहेगा।