Logo

पूर्व सांसद महेंद्रसिंह भाटी की 19 वी पुण्यतिथि पर किए श्रद्धासुमन अर्पित।

पूर्व सांसद महेंद्रसिंह भाटी की 19 वी पुण्यतिथि पर किए श्रद्धासुमन अर्पित
आईरा समाचार,बीकानेर। स्थानीय श्री करणी राजपूत विश्राम गृह, बीदासर हाउस, क्षत्रिय सभा सम्भागीय कार्यालय प्रांगण में बीकानेर के पूर्व सांसद एवं यूथ आइकॉन स्व महेंद्रसिंह भाटी की 19 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन एवं उनके तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस मौके पर क्षत्रिय सभा संरक्षक बजरंग सिंह रॉयल ने कहा कि बीकानेर की बहुमुखी प्रतिभाशाली सख्शियत महेंद्रसिंह भाटी को काल के क्रूर हाथों ने बहुत पहले छीन लिया जिसका खामियाजा बीकानेर का युवा वर्ग आज तक भुगत रहा है। क्षत्रिय सभा अध्यक्ष केपीसिंह सिसोदिया ने कहा कि 2003 का वह दर्द आज भी सीने मे जिंदा है, भाटी साहब के शीघ्र दुनिया से जाने के कारण बीकानेर की सियासत में जो रिक्तता आई है उसे भरा जाना सम्भव नहीं है। जाट महासभा अध्यक्ष भोमराज गाट ने कहा कि 36 कौम में पकड़ रखने वाले युवा सांसद महेंद्रसिंह भाटी कम आयु लेकर आए वह एक बेहतर इंसान थे एवं अतुलनीय राजनेता थे। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राजवी ने स्व भाटी से जुड़े हुए संस्मरण सुनाए और उनकी महानता के बारे में लोगों को वाकिफ करवाया। भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष डॉ भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि छात्र जीवन मे सँघर्ष के दिनों के दौरान महेंद्र सिंह भाटी द्वारा विद्यार्थियों को मिलने वाली मदद के विषय में अवगत करवाया।
कर्नल हेमसिंह शेखावत ने बताया कि राजपूत समाज के कोहिनूर स्व महेंद्रसिंह भाटी ने अल्पायु में जो कार्य किए उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। क्षत्रिय सभा सम्भागीय प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के पूर्व कमांडेंट भंवरसिंह रूपावत, श्री करणी राजपूत विश्राम गृह प्रबन्धक गिरधारी सिंह खिंदासर, उपाध्यक्ष जगमाल सिंह पायली, बृजमोहन सिंह पड़िहार, मोहन सिंह नाल, पूर्व तहसीलदार अमरसिंह हाड़ला, एड सतपाल सिंह ठिमोली, कर्नल शिशुपाल सिंह पंवार, राम सिंह शेखावत, मदनसिंह कुसुमदेसर, गौरव सिंह बीदावत, महावीर सिंह पंवार, महावीर सिंह किशनपुरा, लक्ष्मण सिंह सियाणा, श्री सार्दुल राजपूत हॉस्टल प्रबन्धक करणजीत सिंह राजवी, क्षत्रिय सभा कोषाध्यक्ष रनबीरसिंह नोखड़ा, भाजपा नेता युधिष्ठिर सिंह भाटी, एड गिरिराज सिंह भाटी, विक्रम सिंह बीका, सरपंच मानसिंह बीका, कालू सिंह राजासर, श्री क्षत्रिय युवक संघ के जुगलसिंह बेलासर, ईश्वर सिंह झाला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह लोहारकी, एमजीएसयू छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह गजनेर, राजा किशनराज सिंह बीदावत, अरविंद सिंह झझु, लक्ष्य सिंह सत्तासर, छैलू सिंह नारसिसर, देवेंद्रसिंह हाड़ला, रूपेंद्रसिंह कक्कू, शेर सिंह जाखन, गिरिराज सिंह सांखू, देशनोक मन्दिर ट्रस्ट के भंवरदान चारण, चन्द्रसिंह भाटी एवं मंगल सिंह भाटी सहित सैंकड़ों युवा एवं मौजीज लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.