श्रीडूंगरगढ़ देहात के गांवों में जन आक्रोश रथ का जनता ने किया भारी संख्या में समर्थन बड़ी संख्या में यात्रा में गांवो से युवा जुड़े यात्रा से
आईरा समाचार श्रीडूंगरगढ़ देहात के गांवों में जन आक्रोश यात्रा निकली लम्बे काफिले के साथ जन आक्रोश,रथ,यात्रा,का,गांव,सालासर,,पुण्दलसर,बाना,ऊपनी,कल्याणसर,दुसारना,कोटासर,दुलचासर,गोपालसर,सूडसर,टेऊ,देराजसर,शेरूना,नरसिसर आदि गांवों में जनता बड़ी संख्या में यात्रा का जन समर्थन किया ।यात्रा का गांवों मुख्य चौपालों में कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान किया और चौपाल करवाई , बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ने जनता के समक्ष प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में विस्तार से बताते हुए गहलोत सरकार को भ्रष्ट और कुशासन की सरकार बताया तथा जनता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ़ शिकायतें शिकायत पेटी में डाली इस बीच पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार,पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत ने भी कांग्रेस सरकार की विफलताएं गिनाई । इस बीच मौजूद रहे यात्रा संयोजक रामनिवास महिया,सहसंयोजक विक्रम सिंह सत्तासर,महेंद्र सिंह लखासर,जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत,चेयरमैन मानमल शर्मा,लंकेश चौधरी,किशन गोदारा,ब्रजलाल तावनियाँ बिग्गा, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राइन,जगदीश पारीक पूनरासर, मोहन नाथ सिद्ध बेनोसर,अरविंद चारण,महेश राजोतिया, आईटी से पवन स्वामी,युवा मोर्चा भवानी प्रकाश तावनिया,सुरेन्द्र स्वामी,उत्तम नाथ सिद्ध,मांगीलाल गोदारा,महेंद्र सिंह राजपूत,कान नाथ सिद्ध,पार्षद सत्यनारायण नाई,विक्रम सिंह, गोपाल छापोला,रजत आसोपा,शिव तावनिया,फूशाराम,पारीक,सहित,पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि शामिल हुए ।