Logo

बाबासाहेब अम्बेडकर के बताए सिद्धांतों पर चले-सोहनलाल चांवरिया

आईरा समाचार बीकानेर। मंगलवार  दिनांक 6 दिसंबर 2022 को भारतीय जनता पार्टी  अनुसूचित जाति मोर्चा शहर जिला जिलाध्यक्ष सोहन लाल सांवरिया के नेतृत्व में बस्ती संपर्क अभियान के तहत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर वार्ड नंबर 17 नायकों की बस्ती जय हिंद पार्क में बच्चों को फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।इस वसर पर जिला अध्यक्ष सोहनलाल सांवरिया ने मौजूद लोगों को बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने ओर अपने बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने को कहां।बस्ती संपर्क अभियान के तहत मुक्ता प्रसाद मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, मुक्ता प्रसाद मंडल महामंत्री घनश्याम लोहिया ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गगन भाटी ,अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष दीपा राम नायक, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजीत नायक ,कमला नायक, नत्थू राम नायक, नंदनी राठौड़ ,रानी बाजार मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद धोबी ,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश नायक ,राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा संभाग अध्यक्ष एवं नरेंद्र पंडित सहित आदि कार्यकर्ता बस्ती संपर्क अभियान के तहत मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.