Logo

आक्रोश यात्रा के दूसरे दिन कोलायत विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पहुंची यात्रा

आक्रोश यात्रा के दूसरे दिन कोलायत विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पहुंची यात्रा।

आईरा वार्ता समाचार,बीकानेर।श्रीकोलायत विधानसभा की जन आक्रोश यात्रा के दूसरे दिन 5/12/20-22, सोमवार भाजपा नेता  रविशेखर मेघवाल ने गीगासर, सुजासर, आम्बासर, सुरधना, केशरदेसर जाटान, केशरदेसर बोहरान में जन सभायें कर आम जनता को राज्य की अशोक गहलोत सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और जंगलराज वाली सरकार की दमनकारी नीतियों के बारे में अवगत करवाया।   रविशेखर मेघवाल ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुये कहा कि राज्य की कांग्रस सरकार किसानों को किये कर्ज माफी की घोषणा करके भूल गई है। आज प्रदेश दलितों पर अत्याचार, महिलाओं पर अत्याचार,  तथा साईबर क्राइम में नं. 1 की स्थिति में है। राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं से चुनाव में किये गये अपने वाद रोजगार भत्ते से भी मुकर गई है।  श्री रविशेखर मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार कोई भी परीक्षा का सफल आयोजन करने में पूर्ण रूप से विफल रही है।  रविशेखर मेघवाल ने कहा कि राजस्थान राज्य में बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे अपराध होने लग गये हैं।  जो राजस्थान सबसे सुरक्षित स्थान था वो आज सबसे ज्यादा असुरक्षित हो गया है।  गांव गली में बच्चिया महिलायें असुरक्षित है, आये दिन महिलाओं की हत्यायें हो रही है।  बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनायें बढ गई है।  कोइ भी सरकारी काम बिना पैसा दिये नहीं होता है।  जन आक्रोश यात्रा संयोजक श्रीचन्द खीचड ने सम्बोधित करते हुये कहा कि जनता में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है जनता अभी से राज्य सरकार की सबक सिखाने के लिये तैयार है। सोमवार के कार्यक्रम में पलाना मण्डल अध्यक्ष सहीराम चौधरी, भाजपा वरिष्ठ देहात नेता चम्पालाल  गेधर,  भाजपा युवा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि श्याम सिंह हाडला, श्रवण प्रजापत,श्याम पंचारिया, राजाराम सिंगड, महेन्द्र सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.