Logo

खाजूवाला विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा रथ हुई शुरू, कांग्रेस के सुशासन के खिलाफ बोला हल्ला।

खाजूवाला विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा रथ हुई शुरू, कांग्रेस के सुशासन के खिलाफ बोला हल्ला।

बीकानेर।कांग्रेस की मौजूदा सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। चुनावी वादों के समय किसानों का कर्जा माफ करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। लेकिन अभी तक किसानों का किसी भी प्रकार का कर्ज माफ नहीं हुआ है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखा दिया गया। किसी भी बेरोजगार युवा को अभी तक भत्ता नहीं दिया गया है। राजस्थान में अपराध चरम सीमा तक पहुंच चुका है।

कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार और कुशासन से ग्रसित प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा के प्रदेश आह्वान पर पर जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है।

यह बातें पूर्व विधायक व मंत्री डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कही। वह रविवार को रविवार को खाजूवाला विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा रथ के शुभारंभ पर उदासर गांधी चौक पर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान खाजूवाला विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा के रथ लांचिंग ग्राम पंचायत उदासर के गांधी चौक से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री जालम सिंह भाटी,जिलाध्यक्ष ताराचंद ताराचंद सारस्वत, विधानसभा प्रभारी बहादुरचन्द नारंग, पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल, मुख्य वक्ता भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय आचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं कार्यक्रम में यात्रा संयोजक देवीलाल मेघवाल खाजुवाला प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरडा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज सिवर, सवाई सिंह तंवर मण्डल अध्यक्ष, तोलाराम कुकणा, काशीराम जाखड़, माधोसिंह भाटी, राकेश चितलागिया, नरपतसिंह भाटी है हुसनसर सरपंच शिव प्रजापत पवन महनोत महेंद्र मेघवाल राकेश कस्वा भोजराज मेघवाल प्रशांत विश्नोई, हरिकिशन अग्रवाल, राकेश सहोत्रा, मनोज सेठिया सतपाल पुनम मुण्ड  सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।उसके जन आक्रोश यात्रा ग्राम पेमासर नगासर हुसनसर खारा कानासर नाल में नुक्कड़ सभा स्वागत पोइंट व नाल मे बड़ी सभा हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.