Logo

भारत जोड़ो यात्रा की स्वागत तैयारियां बीकानेर में शुरू नित्यानंद पारीक

भारत जोड़ो यात्रा की स्वागत तैयारियां बीकानेर में शुरू नित्यानंद पारीक

बीकानेर। राजस्थान में प्रवेश पर भारत जोड़ों यात्रा के स्वागत की तैयारी राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस की बैठक स्थानीय सर्किट हाऊस में आयोजित की गई।
मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष नित्यानन्द पारीक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने पर राजीव गांधी विचार मंच के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।उन्होंने बताया कि 4 दिसम्बर को राजस्थान प्रदेश के कोटा, झालावाड़ के रास्ते यह भारत जोड़ों यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी, तत्पश्चात् रामगढ़ नौगांव होते हुए भारत जोड़ा यात्रा हरियाणा पहुंचेगी। पारीक ने कहा कि कन्या कुमारी से शुरू हुई, इस यात्रा से पूरे देश में उत्साह का माहौल है, ना केवल कांग्रेसी बल्कि सभी भारतवासियों में भारत जोड़ों यात्रा से एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। राहुल गांधी की इस यात्रा से भारत के नवनिर्माण व देश को एक नई दिशा मिलेगी। मंच का हर कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिये आतुर है। उन्होंने बताया कि 170 लोगों से शुरू हुई यात्रा में लगभग 5000 भारत यात्री इसमें जुड़ चुके है। बैठक में सर्वसम्मति से मंच के उपाध्यक्ष हंसराज बिश्नोई व बिशनाराम सियाग को प्रभारी नियुक्त कर अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ों यात्रा के स्वागत करने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में ताराचन्द जयपाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रूपाराम गोदारा बरसिंहसर, ओमप्रकाश गोयल  घड़सीसर, अतुल पड़िहार अध्यक्ष पश्चिम विधानसभा, परमाराम सुथार, ओमप्रकाश नाई आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.