मोहन सुराना के चुनाव प्रचार नेतृत्व मे भाजपा ने खोला जीत का खाता,आईरा वार्ता अख्तर भाई,
नगर निगम के वार्ड नंबर पांच में कांता भाटी विजयी।
बीकानेर। अगले साल शुरू होने जा रहे चुनावी सीजन के पहले ही बीकानेर शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराना के चुनाव प्रचार नेतृत्व में भाजपा ने बीकानेर अपनी जीत का खाता खोल लिया है।यहां नगर निगम के वार्ड नंबर पांच में हुए उप चुनावों में भाजपा की कांता भाटी ने सीधी टक्कर में कांग्रेस की कस्तूरी देवी को इक्कतीस मतो से हरा दिया। रविवार सुबह मतगणना में कांग्रेस की कस्तुरी देवी 1547 वोट हासिल कर सकी, जबकि भाजपा की कांता देवी ने 1578 मत हासिल किये । वार्ड नंबर पांच पहले कांग्रेस के कब्जे में था जिस पर अब भाजपा काबिज हो गई है। इस वार्ड पर अपना कब्जा कायम करने के लिये कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी थी लेकिन भाजपा ने यह मुकाबल अपने पार्टी के नेता मोहन सुराना के द्वारा सही बूथ प्रबंधन के दम पर जीत लिया।
इसके साथ ही नगर निगम बीकानेर में अब भाजपा पार्षदों का आंकड़ा बढक़र 39 हो गया है जबकि कांग्रेस के अब 29 पार्षद रह गये है। इसके अलावा 11 निर्दलीय और 1 बसपा पार्षद है। वार्ड नंबर पांच में गत शुक्रवार को मतदान हुआ था, वहीं आज रविवार की सुबह मतगणना के बाद कांता भाटी की जीत घोषित होते ही भाजपा खेमें खुशियां छा गई। इस मौके पर शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नव निर्वाचित पार्षद कांता भाटी को जीत की बधाईया देते हुए कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घर घर प्रचार से लेकर बूथ प्रबंधन तक बेहतर ढंग से मोर्चा संभाल रखा था। इसलिये कड़े मुकाबले के बावजूद भाजपा प्रत्याशी विजयी हुई। इस जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। उधर, परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस खेमें मायूसी छा गई है। हालांकि कांग्रेस ने भी कांटे की टक्कर दी है, लेकिन बूथ प्रबंध कमजोर होने के कारण कांग्रेस का हार सामना करना पड़ा है।: हालांकि कांग्रेस ने भी कांटे की टक्कर दी है, लेकिन बूथ प्रबंध कमजोर होने के कारण कांग्रेस का हार सामना करना पड़ा है। जबकि ठीक तीन साल पहले इसी वार्ड में कांग्रेस ने सौ से ज्यादा वोट से जीत हासिल की थी। जीत का अंतर ज्यादा नहीं
आमतौर पर गंगाशहर व भीनासर के क्षेत्र को भाजपा प्रभाव वाला माना जाता है। फिर भी कांग्रेस ने पिछले चुनाव में यहां व्यक्तिगत प्रयासों से जीत हासिल की थी। इस बार भी कांग्रेस ने टक्कर दी लेकिन जीत नहीं मिल सकी। किसी भी उम्मीदवार को पसन्द नहीं करते हुए नोटा का बटन दबाने वालों की संख्या 29 रही। ऐसे में हार-जीत में नोटा का भी महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
बीकानेर भाजपा नेताओं ने जताई खुशी।
भाजपा ने इस जीत पर खुशी जताई है। संगठन कार्यालय के साथ ही गंगाशहर व भीनासर में भी अब कार्यकर्ता एकत्र हो रहे हैं। मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने इसे केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नेतृत्व में मिली जीत बताया है। भाजपा महामंत्री मोहन सुराना ने कहा है कि कांग्रेस से सीट छीनकर भाजपा ने साबित कर दिया कि प्रदेश सरकार पर भरोसा नहीं है।