Logo

जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाएगी भाजपा माधोराम चौधरी।

जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाएगी भाजपा- माधोराम चौधरी।

आईरा वार्ता समाचार बीकानेर । शहर भाजपा जिला कार्यसमिति की वृहद बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गांधीनगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी, जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विजय आचार्य, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित मंचस्थ पदाधिकारियों के साथ अपेक्षित श्रेणी के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी, जिला, मंडल मोर्चा और प्रकोष्ठ पदाधिकारी और जिला कार्यसमिति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । इस अवसर पर मंचस्थ पदाधिकारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी जनाक्रोश यात्रा और रैली के पोस्टर का विमोचन भी किया गया ।
इससे पहले भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और वंदे मातरम गायन से शुभारम्भ के साथ कुल चार सत्रों मे आयोजित हुई जिला कार्यसमिति बैठक में जन आक्रोश यात्रा, बीकानेर निगम वार्ड संख्या 5 पार्षद उपचुनाव, मंडल सशक्तिकरण अभियान, आगामी मण्डल कार्यसमिति बैठकों सहित अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई ।प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार में राजस्थान जैसा गौरवशाली प्रदेश विकास की बजाय महिला अत्याचार, दुष्कर्म, भ्रष्टाचार, अपराध, दलित अत्याचार बेरोजगारी, देश में सबसे महंगी बिजली और पेट्रोल डीजल दरों में नंबर एक पर है जो की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि गहलोत राजस्थान के विकास को पहले ही गर्त में ले जा चुके हैं और अब राजस्थान के अपनी सरकार के इस मॉडल को गुजरात में भी लागू करने की बातें कर रहे हैं जबकि भाजपा शासित गुजरात राज्य देश भर में विकास के क्षेत्र में पहले से ही अव्वल स्थान पर है ।उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलकर चिरंजीवी और इंदिरा रसोई इत्यादि असफल योजनाएं लागू कर जनता को केवल मूर्ख बनाने का कार्य किया है।चौधरी ने कहा कि जन आक्रोश आंदोलन 2023 विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के प्रयासों की शुरुआत है और राजस्थान सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर महीने भर चलने वाला यह जन आक्रोश आंदोलन गहलोत सरकार की विफलताओं को उजागर कर जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से बुरी तरह से अंतर्कलह और आपसी मनमुटाव में उलझी राज्य सरकार की नाकामियों को आमजन के बीच ले जाने का कार्य करेगी ।राष्ट्रीय परिषद सदस्य विजय आचार्य ने भी स्थानीय समस्याओं पर आधारित राजनैतिक प्रस्ताव का समर्थन किया ।बैठक में जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, भगवान सिंह मेड़तिया, मधुरिमा सिंह, बंशीलाल तंवर, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया, राजाराम विश्नोई, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, नरसिंह सेवग, मुकेश ओझा, कमल आचार्य, विनोद करोल, जेठमल नाहटा, चन्द्रप्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, अभय पारीक, कपिल शर्मा, हुकुमचंद सोनी, विजय उपाध्याय, चेतन राजपुरोहित, डॉ. अशोक मीणा, मनोज पुरोहित, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, श्याम पंचारिया, राजकुमार पारीक, सुरेश भसीन, जगदीश सोलंकी, शिखरचंद डागा, गिरधारी सुथार, सुधीर केवलिया, प्रेम गहलोत, सरस्वती विश्नोई, चंद्रप्रकाश शर्मा, हरि सिंह राजगुरु, अर्जुन सिंह पड़िहार, राजकुमारी बैद, मूलचंद नायक, प्रकाश मेघवाल, ऋषि पारीक, गजेन्द्र सिंह भाटी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.