Logo

बालिका इंटर कालेज में नारी सशक्तिकरण पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र प्रसाद भी रहे मौजूद.

“आईरा वार्ता  खीरी रेणुका गुप्ता_?

शक्ति राष्ट्रशक्ति का पर्याय-सीओ। राजेन्द्र प्रसाद सोनकर पलियाकलां खीरी जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में नारी सशक्तिकरण पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सोनकर ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्रशक्ति का पर्याय है।भारत नारी शक्ति के सृजन का केंद्र रहा है।लेकिन अपना देश लंबे समय तक गुलामी के ताले में कैद रहा, जिससे नारी की दशा काफी दयनीय हो गई।आजादी के 75 वर्ष बाद आज नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में है।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि नारी शिक्षा व स्वावलंबन से पल्लवित व पुष्पित भारत शीघ्र एक विकसित राष्ट्र बनेगा।शिक्षित व संस्कारित बालिकाएं वर्तमान व भविष्य दोनों को परिष्कृत करती हैं।प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि इस देश में नारी सदैव आदरणीय रही हैं।सावित्री जैसी महिलाओं ने यहाँ असम्भव को सम्भव कर अपने पुरुषार्थ से अद्वितीय आयाम स्थापित किये हैं।गार्गी,अपाला जैसी विदूषी महिलाओं ने अपने ज्ञान से इस राष्ट्र को एक नई दिशा प्रदान की थी।आज का भारत संतोष यादव,अरुणिमा सिन्हा, पीटी उषा व सुषमा राज के युग का भारत है, जहाँ नारियाँ प्रत्येक क्षेत्र में अभिनन्दनीय भूमिका में हैं।पुलिस काउंसलर रेणुका चौहान ने पुलिस हेल्पलाइन1090 व 112 व साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर पलिया पुलिस के उपनिरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा सहित तमाम आरक्षी व विद्यालय परिवार की उपस्थिति सराहनीय रही।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका शालिनी चौधरी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.