Logo

मां करणी के जन्मोत्सव पर नोखा सीओ भवानीसिंह व देशनोक थानाधिकारी संजयसिंह ने व्यवस्था संभाली

 आईरा वार्ता समाचार,नोखा सीओ भवानीसिंह व देशनोक थानाधिकारी संजयसिंह ने व्यवस्था संभाली।,,देशनोक नगरपालिका चैयरमैन ओमप्रकाश मुंधड़ा के नेतृत्व में रहे। नगर पालिका देशनोक परिवार द्वारा मां करणी जी के जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आये श्रद्धालुओं की बूंदी, पकौड़ी, चाय एवं शीतल जल से सेवा की गई।मां करणी के जन्मोत्सव पर देशनोक में निकली शोभायात्रा

बीकानेर। मां करणी के जन्मोत्सव पर रविवार को नवरात्र की सप्तमी पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा करणीमाता मन्दिर से शुरू होकर कस्बे के पुलिस थाना, नगरपालिका, जैन जवाहर मंडल मुख्य मार्गो से होते हुए गाजे-बाजे व जयकारों के साथ तेमड़ाराय मन्दिर पहुंची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा, गुलाबजल व गुलाल से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु करणी माता के भजन गाते चल रहे थे। इसमें देश-प्रदेश से आए हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां करणी के गगनभेदी जयकारों से करणीधाम देशनोक करणीमय हो गया। शोभायात्रा की झांकी के ऊपर चील रूप मां करणी का स्वरूप ‘सांवली’ के दर्शन से करणी भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। शोभायात्रा में सांवली के दर्शन अति शुभ माने जाते है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। सींथल. कस्बे में करणी माता के नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर करणी माता की शोभायात्रा निकली जो गाजे-बाजे के साथ करणी माता के मंदिर से रवाना होकर लूणोजी दादोजी के मन्दिर व मुख्य बजार से होते हुए तेमडाराय के मंदिर पहुंची।
रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा व गुलाल से स्वागत किया गया तथा जोत के दर्शन के बाद भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। सावली चील को देखकर भक्तों ने जयकारे लगाए। शोभा यात्रा को देखने के लिए आस-पास के गांव के लोग भी पहुंचे।

 

वहीं बीकानेर के श्री रामसर गांव स्थित करणी माता मंदिर में करणी माता के जन्म उत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया गया। मां करणी माता की ओरण यात्रा करणी माता मंदिर श्रीराम सर से रवाना होकर श्रीरामसर गांव के चारों ओर परिक्रमा निकाल कर वापस करणी माता मंदिर पहुंची। पिछले 10 वर्षों से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं युवतियां और बुजुर्गों नौजवानों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। वहीं आयोजित कार्यक्रम के तहत ढोल तासे और डीजे पर थिरकती महिलाएं भी नजर आई हाथ में माता रानी की ध्वजा पताका और माता के जयकारै लगा रहे थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.