भाजपा बीकानेर देहात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के तहत नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित लगाई प्रदर्शनी
आईरा वार्ता, समाचार,बीकानेर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा पंखवाड़े के रूप में मना रही है। सेवा पखवाड़े के इस क्रम में आज बुधवार 21 सितंबर 2022 को नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन गांधीनगर बीकानेर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में किया गया।भाजपा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा जालम सिंह भाटी व भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने किया । इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में नरेंद्र मोदी के 20 वर्षों के शासन काल के उल्लेखनीय कार्यों को फोटो फ्रेम के माध्यम से प्रदर्शित किया । 12 वर्ष तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और 8 वर्ष तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने जनहित में उल्लेखनीय कार्य किये है। भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने प्रदर्शनी में पधारे लोग का अभिनन्दन करते हुए कहा यह प्रदर्शनी पुरे सेवा पखवाड़ा रहेगी जिसे आमजन के लिए खुली रहेगी मोदी के सार्वजनिक जीवन को देखने के लिए पधारे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस प्रदर्शनी को देखने लिए लाये। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री जालम सिंह भाटी ने सम्बोधित करते हुए कहा है कि श्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन हर एक भारतवासी के लिए प्रेरणादायी है। एक सामान्य परिवार में जन्म लेने के बाद अपनी कर्मठता से वे भारत के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हैं। आजादी के 75 वर्षों बाद देश के वे पहले प्रधानमंत्री होंगे जो खुद को प्रधान सेवक