Logo

वर्ल्ड साइन्टिस्ट रेंकिंग मे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के प्रो. अनिल कुमार छंगाणी भारत से श्रेष्ठ 200 में शामिल

आईरा वार्ता समाचार, वर्ल्ड साइन्टिस्ट रेंकिंग मे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के प्रो. अनिल कुमार छंगाणी भारत से श्रेष्ठ 200 में शामिल।महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय] बीकानेर मे पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष] प्रो. अनिल कुमार छंगाणी को ए.डी. साइन्टिफिक इन्डेक्स मे वर्ल्ड साइंटिस्ट रेंकिंग-2022 मे भारत से श्रेष्ठ 200 वैज्ञानिकों मे शामिल किया गया है।वर्ल्ड साइन्टिस्ट-2022 मे देष-दुनिया के 1066494 वैज्ञानिकों मे से पर्यावरण विज्ञान व इन्जीनियरिंग मे भारत से प्रो. अनिल कुमार छंगाणी को 184वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस रेंकिंग का आधार डॉ. छंगाणी द्वारा प्रकाषित राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय शोध कार्यों व शोध पत्रों के आलेख] उनका साइटेशन] गूगल स्कॉलर] स्कोपस व रिसर्चगेट जैसे साइटेशन इन्डेक्स के आधार पर किया गया है। ज्ञातव्य रहे की प्रो. अनिल कुमार छंगाणी का गूल स्कॉलर पर कुल साइटेशन 921] एच. इन्डेक्स 18] आई 10 इन्डेक्स 29 है। प्रो. अनिल कुमार छंगाणी 2011 से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय मे कार्यरत है व वर्तमान मे पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष होने के साथ-साथ, निदेषक शोध व अधिष्ठाता] छात्र कल्याण का अतिरिक्त कार्य भी महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय मे कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.