Logo

बीकानेर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों पर लगा आरोप

आईरा वार्ता समाचार, बीकानेर। बीबकानेर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जेएनवी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।यह आरोप पवनपुरी निवासी दातेन्द्र कौर ने लगाए है। इस मामले में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष संगीता शेखावत, जिला मंत्री प्रमिला गौतम, चिकित्सा प्रकोष्ठ रीना व मंडल महामंत्री शारदा नायक नामजद है। आरोप लगाया है कि ये घर में घुसी और नगदी छीनकर ले गई। पुलिस के मुताबिक मामला 12 सितम्बर दोपहर का है। परिवादी के मुताबिक वह अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि छह-सात महिलाएं घर में घुस आई और उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। पति व पुत्र दौडक़र आए और उन्होंने उसको छुड़ाया। आरोप है कि आरोपियों ने गले में पहनी सोने की चेन और पर्स छीन लिया। पर्स में दस हजार रुपए बताए जाते है। आरोपियों ने धमकी देते हुए झूठे मामले में फंसाने की बात भी कहीं। बता दें कि परिवादी भी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी रह चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.