बीकानेर पूनरासर श्रीहनुमानजी को 51 किलोग्राम एकल रोटे का लगाया भोग
आईरा वार्ता समाचार अख्तर भाई बीकानेर। भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त श्रीहनुमानजी के चमत्कारिक मंदिर पूनरासर में मंगलवार को लाल मंडल की ओर से 51 किग्रा एकल रोटे का भोग लगाया गया। आशाराम जोशी ने बताया कि सूरज रतन भादाणी, हनुमान दास जोशी, सुशील कुमार जोशी, घेवर चंद भादाणी, धनराज भादाणी और लाल मंडल के सभी कार्यकर्ता और सदस्यों द्वारा 51 किग्रा एकल रोटा बनाया गया। पूनरासर श्रीहनुमान मंदिर में 51 किग्रा एकल रोटे के भोग के दौरान जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, आशीष जोशी, अजय जोशी, संजय जोशी, कन्हैयालाल जोशी, गिरीराज भादाणी, लाला छंगाणी, कैलाश छंगाणी, नवरतन जोशी, धीरज जोशी आदि अनेक पूनरासर श्रीहनुमानजी के भक्त मौजूद रहे।