Logo

पदयात्रियों की सेवार्थ के लिए बीकानेर से रामदेवरा के लिए सेवा कई जत्थे रवाना

आईरा वार्ता समाचार बीकानेर ‌। रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों की सेवार्थ विभिन्न संस्था-संगठनों की ओर से बीकानेर से रुणिचा मार्ग पर लगने वाले सेवा शिविरों के जत्थे बीकानेर से रवाना होने प्रारंभ हो गए है। गुरुवार  को बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट की ओर से 38 वें सेवा वर्ष के मौके पर रामदेव सेवा संकल्प रथ  शोभायात्रा निकाली गई।जेलवेल से रवाना हुई शोभायात्रा विभिन्न मोहल्लों से होती हुई तीन खंभा चौक में सम्पन्न हुई। इस मौके पर शिव कुमार सोनी, पुष्पा सोनी,  कैलाश सोनी , गणेश बी सोनी, युवराज सोनी, महेश कुमार सोनी, धीरज कुमार सोनी, प्रेम रतन सोनी, गणेश कुमार आर सोनी, विजय सोनी सहित आदि पदाधिकारी मौजूद थे। शोभायात्रा के बाद सेवा रथ सेवा के लिए रवाना हुआ। आगामी दस दिनों तक पदयात्रियों के लिए सेवा कैंप लगाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.