Logo

कोलायत भक्तिमय ऊर्जा मंत्री भाटी यात्रा प्रभारी डूंगर राम गेधर ने किया रैली का नेतृत्व

श्रीकोलायत में आजादी गौरव पदयात्रा का हुआ भव्य आयोजन हजारों तिरंगों, नारों व गीतों से श्रीकोलायत हुआ देश भक्तिमय

आईरा वार्ता समाचार बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में शनिवार को कोलायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी गौरव पदयात्रा निकाली। इसमें कोलायत विधान क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन ने भाग लिया। पद यात्रा राजकीय पी जी कॉलेज कोलायत से रवानी होकर अम्बेडकर सर्किल पर सम्पन्न हुई। आजादी गौरव पदयात्रा का जहग-जगह पर आमजन ने पुष्पवर्षा कर सेनानियों को श्रद्धासुमन समर्पित किये। अम्बेडकर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को आजाद कराने का सपना देखा। खुद के प्राण उन्होंने न्यौछावर कर दिए ताकि हम एक स्वतंत्रत भारत में सांस ले सकें। ऐसे में हर भारतीय को पता है होना चाहिए कि ब्रिटिशों ने कितने भारतीयों का खून बहाया। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए और अंग्रेजों के चंगुल से भारत माता को आजाद करने के लिए किस तरह से लाखों-करोड़ों लोगों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी।


भाटी ने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश पर करीब 200 वर्षों तक राज किया था। जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को आजादी दिलाई, उन्होंने अपने वतन को आजाद करवाने के लिए तन, मन, धन, सब कुछ देश पर न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में महात्मा गांधी, वीर भगत सिंह, राजगुरू, सहदेव, महाराणा प्रताप, झांसी की रानी, तात्या टोपे जैसे बहुत से स्वतंत्रता सेनानी हुए, जिन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए अपने प्राणों को त्याग दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.