आजादी अमृत महोत्सव के तहत हर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नया शहर मंडल अध्यक्ष नया दिनेश महात्मा
आईरा वार्ता समाचारआज दिनांक 11 अगस्त 2022 बुधवार को शाम 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के नया शहर मंडल की ओर से आजादी अमृत महोत्सव के तहत हर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नया शहर मंडल अध्यक्ष नया दिनेश महात्मा की अध्यक्षता में निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया गया।तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक अशोक चांवरिया, सहसंयोजक सुनील कुमार जोशी और प्रभारी सुरेश मारू के साथ साथ मधुसूदन शर्मा, जगदीश सोलंकी अशोक माली (पार्षद) संतोष आचार्य, सुमित सेवक, अनामिका शर्मा (पार्षद) आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम की रूप रेखा तय की।बैठक के पश्चात महात्मा चौक दस्सानी चौक कोठारी मोहल्ला होते हुए रागडी चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया एवं घर घर तिरंगा वितरण किया। कार्यक्रम में घनश्याम भदानी, ब्रह्मदत्त भदानी, सनू महाराज, सोहन लाल भादानी, अनिल खटोल, संजय गहलोत, गणपत जोशी, रोहित, सनावद, अशोक महात्मा, माणकचंद, सनावद, रमेश भदानी, मांगीलाल दस्सानी, पवन सोनावत, किशन तमर, शिवा भादानी, राकेश भाटिया, ब्रह्मदत्त, चंद्रकांत शर्मा, अमित जैन, अमित पहलवान, पूनम शर्मा, सुमित शर्मा, उम्र शर्मा, उमेश भोजक, अमित तवर, अजय पाल शर्मा, आदि के साथ मंडल के लोगों ने घर-घर गली-गली घूम घूम कर तिरंगा वितरण किया।इस आजादी के 75 वर्ष मैं अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने के लिए आवाहन किया तथा जन जन को इसमें शामिल होने का अनुरोध किया।