Logo

भाजपा जस्सूसर मंडल ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पूज्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर तेल चित्र पर पुष्पांजलि की एंव गायों को हरा चारा खिलाया।

बीकानेर आज दिनांक 23 जून 2022 को भारतीय जनता पार्टी जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा ने बताया कि मंडल के बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि कर उनको याद किया ओर गायों को हरा चारा खिलाया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने कश्मीर में धारा 370 एंव 35ए के विरोध एवं देश में दो निशान दो विधान और दो संविधान के खिलाफ पूरे भारत में क्रांति कर कैबिनेट मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया ओर 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की और भारतीय जनसंघ आगे चलकर 6 अप्रेल 1980 को भारतीय जनता पार्टी बनी और भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की केंद्रीय सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह जी धारा 370 को कश्मीर से हटाकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रसेवा के उद्देश्यों को पूर्ण कर दिखाया। हम सभी को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व को अपनाकर कठोर अनुशासन,राष्ट्र सेवा, और देश प्रेम पर कार्य करना चाहिए।राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला संगठन भाजपा के आह्मान पर जस्सूसर मंडल के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों और आम जन जन के बीच यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के सेवा कालखंड के 8 वर्ष की उपलब्धियों के पत्रक सभी वार्डो में वितरण किए गए।इस मौके पर उपस्थित जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा,मंडल महामंत्री चोरू लाल सुथार,भारत भूषण, पार्षद परमेश्वरी देवी आचार्य,उपाध्यक्ष जुगल आचार्य,रघुनाथ सिंह शेखावत,भवानी प्रजापत,चंद्र सुथार, मंडल मंत्री सरला राजपुरोहित,सुभाष पुरोहित, मंडल कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी, बूथ अध्यक्ष रामसा गहलोत,अशोक सांखला, गौरीशंकर भाटी, महिला मोर्चा के भगवती स्वामी, अनुराधा सुथार,पूजा सुथार,आशा स्वामी, सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे जानकारी एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा।अध्यक्ष जस्सुसर मंडल भाजपा जिला बीकानेर
9413883064
9057502004

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.