बीकानेर योग शिविर के समापन पर योग साधकों का सम्मान व सार्वजनिक हित में कार्य
आईरा वार्ता न्यूज बीकानेर। शुक्रवार 17 जून 2022 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत भारत विकास परिषद मीरा शाखा द्वारा आयोजित योग शिविर सप्ताह के अंतर्गत तीन दिवसीय योग शिविर मनमंदिर पार्क में 15-16-17 जून को लगाया गया जिसमें तीनों दिन बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों व बच्चों ने इस योग शिविर का लाभ लिया।योग शिविर के अंतिम दिन 11 पतंजलि हरिद्वार पीठ द्वारा प्रशिक्षित व अन्य योग प्रशिक्षकों को तिलक व ओपरना पहनाकर सम्मानित किया गया मीरा शाखा व पतंजलि पीठ की तरफ से मन मंदिर पार्क की व्यवस्था के लिए राशि भेंट की गई।पार्क में उपस्थित लोगों के लिए फल छाछ व अंकुरित अनाज की व्यवस्था की गई।योग शिविर में भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला संयोजिका डॉ दीप्ति वाहल ,शाखा की अध्यक्ष श्रीमती रितु मित्तल, सचिव छवी गुप्ता, रश्मि भंसाली ,सूसन भाटिया, योग प्रकल्प से डॉ प्रीति गुप्ता , सुनीता अरोड़ा ,वंदना चांदना, रेखा गुप्ता ,सुनीता गुप्ता, सरोज चांडक, शैला गुप्ता ,चंदा गुप्ता ,मोहिनी गुप्ता, ललिता कालरा ,रेखा ,विजय ,उषा अग्रवाल ,उमा शर्मा, नेहा नारंग ,दीपा, किरण व अन्य महिलाएं पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे ।

