Logo

बीकानेर देहात कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला कलेक्टर परिसर के सामने विरोध प्रदर्शन और दिया ज्ञापन

आईरा वार्ता बीकानेर देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कलक्ट्रेट के सामने कांग्रेस नेता उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक के माध्यम से राष्ट्र के महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर देश में बेवजह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी व सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भाजपा द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) का दुरूपयोग करने का पुरजोर शब्दों में विरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि केन्द्र सरकार लोकतंत्र का अपमान कर देश के लिए बलिदान देने वाले महान नेत्री इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी व कांग्रेस पार्टी की साख परिवार की साख को खत्म करने की कोशिश कर रहे है। इस कुत्सित प्रयास को कांग्रेस का कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं कर पायेगा। कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में लिखा कि जांच एजेन्सियों को दुरूपयोग कर भाजपा देश में अस्थिरता भय व डर का माहोल पैदा कर रही है। आम कार्यकर्ता में रोश है एवं जनता में आक्रोश पनप रहा है। अघोषित आपातकाल की स्थिति बनाई जा रही है। भाजपा सरकार जांच एजेन्सियों का दुरूपयोग कर इसका फायदा उठाकर राजनिती करने की कोशिश कर रही है। देश की जनता की अंतरआत्मा इसे सहन नहीं करेगी। राहुल गांधी जी की पुछताछ के दौरान हमारे राजस्थान मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत जी, युवा नेता सचिन पायलेट जी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं को भी जबरन पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर परेशान किया। कांग्रेस की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। एक बार फिर सत्य को पराजित करने की कोशिश नाकामियाब सिद्ध होगी। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट होकर देश में सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी के लिए लडेगी और कार्यकर्ता डरेंगे नहीं, लडेंगे। ज्ञापन में मांग की गई है कि नेशनल हैराड़ (ई.डी.) के मामले में हमारे नेताओं को व कांग्रेस मुक्त भारत का सपना बुनने वाली भाजपा सरकार की इस कार्यवाही को विराम देकर शीघ्र ही न्यायसंगत कदम उठाकर उपरोक्त कार्यवाही को रोककर देशहित में अपना उचित निर्णय ले।
प्रदर्शन कार्यक्रम में देहात कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नित्यानन्द पारीक, नारायण सिंह चारण, डॉ. मिर्जा हैदर बेग – प्रदेश महासचिव असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस, हरिप्रकाश वाल्मिकी – उपाध्यक्ष, राजीव गांधी विचार मंच, नरसिंह दास व्यास – वरिष्ठ कांग्रेस सेवादल नेता, हंसराज बिश्नोई – महासचिव राजीव गांधी विचार मंच, श्रवण कुमार रामावत पूर्व अध्यक्ष देहात कांग्रेस सेवा दल, आशा स्वामी – प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, मुमताज शेख – महिला कांग्रेस नेता, मैक्स नायक – यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव, हेमन्द किराडू – उपाध्यक्ष प्छज्न्ब्, राजपाल पुनिया, रामेश्वर लाल चौधरी – उपाध्यक्ष देहात कांग्रेस, ऐनुल अहमद – सचिव राजीव गांधी विचार मंच, मनोज गहलोत – खादी प्रदेश महासचिव, सयद रईस अली, समीउल कादरी, सेवादल के योगेश पालीवाल आदि अनेक जन प्रदर्शन में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.