Logo

बीकानेर शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चौपाल का आयोजन

आईरा वार्ता अख्तर भाई,बीकानेर। मंगलवार 14 जून 2022 भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 8 साल बेमिसाल पूरे होने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बीकानेर द्वारा राजीव नगर वार्ड नंबर 24 में भीम चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल में मुख्य संबोधन जय भीम संस्थान के चेयरमैन कैलाश चांवरिया द्वारा बाबा साहब के जीवन संघर्ष एवं मोदी सरकार की तुलनात्मक ता के आधार पर राष्ट्रप्रेम के ऊपर संबोधन दिया। वार्ड नंबर 22 के पार्षद प्रतीक स्वामी ने मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियां पर विचार रखें। वीरेंद्र जेदिया ने मोदी जी की कार्यशैली और राष्ट्रप्रेम के ऊपर अपने विचार रखें। मोर्चा के शहर जिला महामंत्री कन्हैयालाल लखन ने मोदी सरकार की 8 बड़ी योजनाओं पर जनता को रूबरू कराया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया ने धन्यवाद स्वरूप अपने विचार रख कर सभी चोपाल मैं आने वालों का धन्यवाद एवम आभार प्रकट किया। मोर्चा के अन्य पदाधिकारी शहर जिला महामंत्री राजकुमार कडेला, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष किला राम सांसी, रानी बाजार मंडल अध्यक्ष पहलाद सिंह धोबी, गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष विजेंदर वाल्मीकि, सक्रिय कार्यकर्ता मनमोहन जाजड़ा, विष्णु जी तेजी, प्रकाश जी बारासा, रुपाराम पंडित, रामू पंडित,श्याम घारू, दीपचंद चांवरिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.