Logo

गायत्री,जयंती,पर,विभिन्न,कार्यक्रम,आयोजित,किए गए,पवन कुमार ओझा

आईरा वार्ता,बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर में गायत्री जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गायत्री परिवार ट्रस्ट प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने बताया कि गायत्री जयंती पर गायत्री मंत्र का अखंड जाप रखा गया। गायत्री माता की प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया। यज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, रुद्र गायत्री, नवग्रह, प्रखर प्रज्ञा, सजल श्रद्धा मंत्र से विशेष आहुतियां दी गई। यज्ञ के साथ-साथ विविध संस्कार पुंसवन, विद्यारम्भ, दीक्षा, यज्ञोपवित संस्कार संपन्न हुए। इस अवसर पर यज्ञाचार्य डाॅ उमाकांत गुप्त ने कहा कि निरन्तर साधना, सेवा एवं संयम का अभ्यास करने से अभीष्ट की प्राप्ति होती है। संगीतमय कार्यक्रम में प्रमिला गंगल एवं ललिता शर्मा द्वारा युग गीत प्रस्तुत किये गये। देवीशरण शर्मा तथा भारत भूषण गुप्ता ने गायत्री मंत्र की महत्ता एवं गुरु महिमा पर प्रकाश डाला। वित्त ट्रस्टी रामकुमार चौहान ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। पर्व पूजन, दीप यज्ञ का कार्यक्रम करनीदान चौधरी, सरला चौधरी व शोभा सारस्वत ने संपन्न किया। जवाहरलाल गंगल, मदनलाल अग्रवाल, सुरेन्द्र शर्मा, प्रवीण तंवर, हरि सिंह गौड़, कौशल सिंह, धनंजय सारस्वत, भरत सिंह पड़िहार, विश्व प्रसाद पारीक, ओमप्रकाश नायक, राखी शर्मा, माया सारस्वत तथा शीला अग्रवाल ने सहयोग प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.