Logo

बीकानेर चकगर्बी पर लाल निशानदेही पर गरजे लोग,

आईरा वार्ता,बीकानेर।जिला प्रशासन व निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाईयां की जा रही है। जिसके तहत चकगर्बी में रह रहे लोगों के मकानों को तोडऩे के लिए यूआईटी प्रशासन की ओर से लाल निशान लगाये गए हैं। जिसके विरोध में भाजपा नेता एड अशोक प्रजापत की अगुवाई में शुक्रवार को प्रदर्शन कर कलक्टर को अपनी पीड़ा सुनाई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि चकगर्बी के क्षेत्र के लोगों ने अपने जीवनभर की खून-पसीने की कमाई लगाकर चकगर्बी में जमीन खरीदकर उपंजीयन प्रथम कार्यालय से रजिस्ट्रियां करवाकर अपने मकान बनाये। इस कॉलोनी में 20 साल से लोग निवास कर रहे हैं। अब न्यास प्रशासन ने कॉलोनी में पहुंचकर मकानों पर लाल निशान लगा दिए। प्रजापत ने बताया कि इस कॉलोनी में बिना कोई सुविधा के हजारों लोगों ने प्लॉट लिये और पांच हजार लोग वर्तमान में मकान बनाकर रह रहे हैं। लेकिन इन गरीब लोगों के मकान तोडऩे के लिए न्यास प्रशासन आमदा है। न्यास व निगम की कार्यप्रणााली पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रजापत ने कहा कि जिस दिन ये कॉलोनियां बसी थी,तब प्रशासन कहां चला गया था,उस समय कार्रवाई क्यों नहीं की गई? आज गरीब लोगों के बने बनाये मकान की जमीन को अवैध बताकर मकान तोडऩे पर न्याय संगत नहीं है। प्रशासन से मांग है कि मकान तोडऩे की कार्रवाई को रोका जाए और गरीब लोगों रहने दिया। इसके अलावा इनको नियमित कर वाजिब शुल्क लेकर पट्टे जारी किये जाए। अगर ऐसा नहीं किया तो ये सारे लोग अपने परिवार के साथ बिना देरी किये सड़क पर उतरेंगे और इस चिल्लचिल्लाती धूप में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.