Logo

बीकानेर केन्द्र की मोदी सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए हमेशा समर्पित रही जिलाध्यक्ष कुशुम शर्मा

आईरा वार्ता  बीकानेर – केंद्र मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8 साल पूर्ण होने पर भाजपा के गरीब कल्याण पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात महिला मोर्चा ने आज महिला संगोष्ठी के तहत महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी आज महिला मोर्चा देहात ने जिलाध्यक्ष कुशुम शर्मा के नेतृत्व मे बादनु कोलासर धीरेरा में महिलाओं संगोष्ठी की जिसमें बादनु में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुशुम शर्मा ने केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार हमेशा महिला कल्याण के लिए समर्पित रही है मोदी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही जैसे उज्ज्वला योजनाओं के तहत महिलाओं को‌ गैस सिलेंडर दिया बीपीएल महिलाओं को सस्ता अनाज दे रही है महिलाओं को परिवार का मुखिया मान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दे रही है जिला महामंत्री विमला उपाध्याय के नेतृत्व में कोलासर मे महिलाओं की संगोष्ठी हूई जिसमें केन्द्र सरकार की महिला कल्याण की जानकारी देते जिला महामंत्री विमला उपाध्याय बताया कि केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त करने की योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचा है और इससे महिलाओं के जीवन जीने का तरीका भी बदला है केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी| महिला मोर्चा महामंत्री आरती संचेती ने बताया कि जो भी महिलाएं केंद्र सरकार की योजना से वंचित हुई है उन को लाभ पहुंचाया जाएगा एवम ग्राम विकास के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम मे महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.