Logo

बीकानेर ,शब्बू खां पड़िहार की हुई घर वापिसी, अजुर्नराम मेघवाल की प्रेरणा से आए,

आईरा वार्ता अख्तर भाई, बीकानेर। शुक्रवार दिनांक 27/05/22 को बीकानेर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शब्बू खां पड़िहार ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शब्बू खां को सदस्यता केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ग्रहण कराई। इस अवसर पर केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अजुर्न राम मेघवाल भी उपस्थित रहे।वस्तुतः शब्बु खां पड़िहार की भाजपा में वापिसी के पीछे अजुर्नराम मेघवाल की ही बड़ी भूमिका बताई जा रही है। विदित है कि शब्बू खां पहले लंबे समय भारतीय जनता पार्टी में ही रहे थे तथा 2013 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। शब्बू खां भाजपा में रहते हुए कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष भी रहे थे। शब्बू खां ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए इसे घर वापिसी बताया एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया। मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने मोदी सरकार के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। शब्बू खां ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां सभी वगोर्ं के लिए हितकारी है। अल्पसंख्यक वर्ग मोदी राज में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। मोदी सरकार बिना भेदभाव के सबके विकास के लिए कार्य कर रही है। शब्बू खां ने इस अवसर पर राजस्थान की गहलोत नीत कांग्रेस सरकार पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है, दलितों, महिलाओं, पर अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री अजुर्नराम मेघवाल ने कहा कि शब्बू खां की भाजपा में वापिसी से राजस्थान व बीकानेर में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा। यह मोदी सरकार की नीतियों का ही असर है कि समाज का प्रत्येक वगर् आज भाजपा से जुड़ रहा है। अगले साल होने वाले राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इस अवसर प्रसन्नता व्यस्त करते हुए शब्बू खां को बधाई दी एवं कहा कि मोदी सरकार की नीतियां समाज के प्रत्येक वगर् के लिए कल्याणकारी है। इसी समीकरण से समाज के प्रत्येक वर्ग आज भाजपा के साथ जुड़ रहा है।
शब्बू खां की घर वापिसी को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। शब्बू खां की मुस्लिम समाज में अच्छी पैठ बताई जाती है, जिसका लाभ भाजपा को मिलने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.