बीकानेर गंगाशहर में पेयजल संकट गहराया: जगह-जगह पर धरना प्रदर्शन
बीकानेर। बीकानेर शहर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा जाने की वजह से शहर में जगह-जगह धरने प्रदर्शन हो रहे है। इसी को लेकर मंगलवार को भाजपा गंगाशहर मंडल की ओर से नोखा रोड स्थित खारिया कुआं पेयजल स्कीम पर सांकेतिक धरना देकर विभाग व राज को चेताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, शहर भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित आदि ने जलदाय विभाग के प्रति अपना आक्रोश जताया।खबर मे बता दें कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाने की वजह से लोगों को इस गर्मी के मौसम में खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के ये हाल है कि अब तक घरों व दुकानों पर पानी के कंटेनर, बोतलें तक बंद हो गई है। इससे पहले पानी की भयंकर किल्लत को लेकर बीकानेर शहर भाजपा गंगाशह मंडल एवं गंगा शहर महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में खारिया कुआं, खिलाड़ी चौक, नई लाइन, गंगा शहर में जलाशय विभाग पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया गया।: इस अवसर पर शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, गंगाशहर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानु आनंद, किसान मोर्चा जिला महामंत्री दीपक यादव, शिवकुमार रंगा पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाशहर, गंगाशहर मंडल महामंत्री मगाराम नाई, प्रकाश मेघवाल, मंडल उपाध्यक्ष शिव बच्छ, मंडल मंत्री शिव मारू, मंडल कोषाध्यक्ष मूलचंद दैया, पार्षद बजरंग सोंखल, भंवर जी साहू, शिव पड़िहार एवं रामदयाल पंचारिया , मंडल शक्ति केंद्र संयोजक श्रवण सोनी, ओम प्रकाश शर्मा, मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन सियाग, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि मारु, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटा, जिला मोर्चा उपाध्यक्ष भारती अरोड़ा, भगवती स्वामी, अनु सुथार, इंदु वर्मा, संतोष तापड़िया, संजय चौधरी, दीपक गहलोत, विमल पारीक , जसकरण मारू, शिव शंकर उपाध्याय, रघुवीर प्रजापत, चंद्र तंवर, बद्री राजपुरोहित ,जितेंद्र सुराणा, बछराज रांकाए,जय दयाल गोदारा, मुल्तान ज बैद, उदाराम नाई ,रघुवीर प्रजापत ,मनोज बंग तथा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता गण एवं आमजन भारी मात्रा में उपस्थित रहे।