गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार नारेबाजी
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार नारेबाजी
बीकानेर पत्रकार इकबाल खान:
आज दिनांक 19 मार्च को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के A ब्लॉक के अध्यक्ष शहजाद खान भुट्टा और B ब्लॉक के अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा के नेतृत्व में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ गंगा थियेटर स्थित कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान भुट्टा ने कहा कि गैस सिलेंडरों की कीमतों को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री इसे सामान्य बता रहे हैं, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि देशभर में डीलरों के पास लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और आमजन परेशान है।संगठन महासचिव जोगेंद्र जोईया ने कहा कि बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और के नेतृत्व में “बब्बर शेर” की तरह डटे रहे। गंगा थियेटर के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया गया।शहर जिला कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा और मोहम्मद आरिफ ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर को लेकर आमजन सड़कों पर उतर आया है। उन्होंने कहा कि महंगाई और गैस संकट के कारण बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं और छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का काम ठप हो गया है।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एलपीजी गैस की कमी और महंगाई के चलते ऑटो चालकों सहित कई वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और रसोई तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस प्रदर्शन में आरिफ खान भुट्टा, अमरीक सिंह, विजेंद्र सिंह बिदावत, जोगेंद्र जोईया, अब्दुल रहमान लोदरा, ऋतिक कंडारा, नरेश शर्मा, मनोज जनागल, झमनलाल हटीला, विनोद कुमार, पार्वती गुसाई, विनस मेघवाल, राहुल, अजय, श्याम, प्रदीप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

