Logo

भव्य हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा व महाआरती 19 मार्च को, शहरवासियों से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान

भव्य हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा व महाआरती 19 मार्च को, शहरवासियों से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान

बीकानेर। बीकानेर में भारतीय नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के उपलक्ष्य में गुरुवार  19 मार्च 2026 को एक भव्य हिंदू नव धर्मयात्रा और महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। मित्र एकता सेवा समिति संरक्षक सुनील दत्त नागल, एनडी रंगा, अध्यक्ष सुशील यादव, महामंत्री किसन जोशी, उपाध्यक्ष सुनील बांठिया,अनिल पाहुजा, कुणाल कोचर, पूनम मोदी, सोहनलाल चांवरिया, त्रिलोक सिंह चौहान,मनोज कुमार मोदी, दिलीप कुमार मोदी, रामकिशोर यादव, रामकिशन उपाध्याय, जितेंद्र व्यास,दिलीप गुप्ता, के.कुमार आहूजा , रामदयाल भाटी, विमल देवड़ा, प्रकाश सामसुखा जैन, सैय्यद अख्तर, देवेश भाटी, योगिता भाटी,शाकिर हुसैन चौपदार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभी शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है, जिसमें वाहन रैलियां और घर-घर निमंत्रण, चोराहों पर बैनर लगाने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इस अवसर पर एनडी रंगा ने कहा यह आयोजन सनातन संस्कृति के गौरव को रेखांकित करने और सामूहिक ऊर्जा को बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।  

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.