Logo

एडीईओ शिवशंकर चौधरी ने नत्थूसर गेट स्कूल के शिविर में विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, कैरियर की चुनौतियों पर हुआ संवाद

एडीईओ शिवशंकर चौधरी ने नत्थूसर गेट स्कूल के शिविर में विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, कैरियर की चुनौतियों पर हुआ संवाद
​बीकानेर, 16 मार्च, 2026 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नत्थूसर गेट में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर श्री शिवशंकर चौधरी ने शिविर की गतिविधियों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। एडीईओ चौधरी ने सिखाया लक्ष्य साधना अपने संबोधन में श्री शिवशंकर चौधरी ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और एकाग्रता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि आज के युग में नशे की लत, जंक फूड और मोबाइल का अनावश्यक उपयोग विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, “प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए और अर्जुन की तरह केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जीवन की चुनौतियों और कैरियर पर मार्गदर्शन:
सत्र के दौरान व्याख्याता राजेश यादव ने विद्यार्थियों को कैरियर के विभिन्न विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से जीवन में आने वाली संभावित चुनौतियों और संघर्षों के बारे में बात की। यादव ने बताया कि भविष्य में आने वाली कठिन परिस्थितियों का सामना कैसे साहस और योजनाबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि विद्यार्थी जीवन की हर परीक्षा में सफल हो सकें। बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की जानकारी: विशिष्ट अतिथि एसबीआई पूगल रोड शाखा के प्रबंधक श्री कुलदीप मीणा ने बैंकिंग प्रणाली और साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक किया। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा के व्यावहारिक टिप्स साझा किए और बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। श्रमदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम दिन की शुरुआत प्रार्थना और योग से हुई, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर के बाहर साइकिल स्टैंड के पास श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में कविता एवं भजन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें सौम्या राजपुरोहित, जया और आरती नायक ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। संस्था प्रधान श्रीमती पूनम जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.