अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मान
बीकानेर आईरा इकबाल खान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीकानेर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया। मस्तानी म्यूज़िकल फाउंडेशन (रजि.) जयपुर ग्रुप की बीकानेर शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चार महिला थाना प्रभारियों और दो महिला पुलिस कर्मचारियों को नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया गया।संस्था के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी सविता ढाल, नयाशहर थाना प्रभारी कविता पूनिया, महिला थाना प्रभारी विश्वा वर्मा और देशनोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत सहित दो महिला पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें मां दुर्गा की तस्वीर, मोतियों की माला, साफा और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और साहस का परिचय दे रही है। जिस प्रकार मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर बुराई पर विजय प्राप्त की थी, उसी तरह आज महिलाएं भी पुलिस, सेना और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में चुनौतियों का डटकर सामना कर रही हैं।कार्यक्रम के दौरान संस्था से जुड़े रामकिशोर यादव, योगिता भाटी, सैय्यद अख्तर, दिलीप गुप्ता, किसन जोशी, देवेश भाटी और शाकिर चौपदार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

