रमजान माह में कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक द्वारा शहर में साफ सफाई बिजली सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की ।
रमजान माह में कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक द्वारा शहर में साफ सफाई बिजली सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की ।
बीकानेर – कांग्रेस शहर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अकबर अली खादी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर एवं आयुक्त नगर निगम को ज्ञापन दिया। महासचिव एन डी कादरी ने बताया कि पवित्र रमजान माह 19 या 20 फरवरी (चांद दिखाई देने अनुसार) से रमजान माह का मुक़द्दस महीना शुरू होने वाला है। रमजान माह के इस महीने में मुस्लिम मोहल्लों में मस्जिदों में देर रात तक कलाम पाक तिलावत सहित इबादत का दौर जारी रहता है। जिला कलेक्टर एवं आयुक्त नगर निगम को ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि मस्जिदों के आस पास सहित पूरे शहर में तमाम सुविधाएं संबंधित विभागों से नियमित रूप से सुचारु करवाने मांग कि गई है।
कादरी के अनुसार विशेषकर इन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया
(1) सभी मुस्लिम मोहल्लों व मस्जिदों के आस पास नियमित रूप से साफ सफाई करवाई जाये।
(2) स्ट्रीट लाइटें जो बंद पड़ी है, उन्हें चालू करवाना तथा मुस्लिम मोहल्लों में नई स्ट्रीट लाइटें जहां जहां पोल लगे हैं वहां लाइटे लगवाने सहित शहर की तमाम सड़कों पर उपरोक्त सुविधा सुचारू करवाई जाए।
(3) जलदाय विभाग से पानी की सप्लाई नियमित रूप से तथा समय पर करवाई जाए।
(4) बीकेईएसएल कंपनी द्वारा बिजली कटौती नहीं की जावे। तथा नियमित रूप से विद्युत सप्लाई करवाई जाए ।
(5) पुरे शहर में सड़कों व मौहल्लो गलियों आदि में सिविर लाइन के ढक्कन टुटे पड़े जिससे आयें दिन दुर्घटनाएं होती रहती है को सही करवाने की मांग कि गई। उपरोक्त अधिकारियों द्वारा उक्त मांगों पर अतिशीघ्र ध्यान देते हुए अमल करवाया जायेगा।कांग्रेस शहर जिला अल्पसंख्यक द्वारा आपका ध्यान उपरोक्त गंभीर समस्याओं की ओर दिलवाकर समय पूर्व शीध्र करवाने का अनुरोध करता है।ज्ञापन देने वालों में अकबर अली खादी, पूर्व पार्षद शाहबुद्दीन भुट्टा, एन डी कादरी, अहमद अली भाटी, सईद नागोरी, मोहम्मद आरिफ छींपा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

