पुलिस की नाक के नीचे बीकानेर गंगानगर चौराह प्राइवेट बस स्टैंड पर भिखारियों का गिरोह सक्रिय
आईरा समाचार बीकानेर: गंगानगर चौराह प्राइवेट बस स्टैंड पर साटिया जाति के लोगों का एक गिरोह सक्रिय है, जिसमें 50 से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ये लोग भिखारी बनकर यात्रियों से भीख मांगते हैं और जब तक उन्हें 10 रुपये नहीं मिलते, उनका पीछा नहीं छोड़ते।
लाखो रुपये ब्याज पर देने का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये महिलाएं लाखों रुपये ब्याज पर दे रखे हैं और इसी वजह से वे भीख मांगने को मजबूर हैं। यह सब पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है, जबकि यहां ट्रैफिक पुलिस प्वाइंट भी है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस कभी इन लोगों को पकड़ती नहीं है।
मासूम बच्चों का शोषण
कभी-कभी ये महिलाएं अपनी बिरादरी के मासूम बच्चों को किराए पर लेकर आती हैं और उन्हें बीमार या गरीब बताकर भीख मांगती हैं। यह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है और उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।बीकानेर का ये गिरोह अपने मासूम बच्चों का शोषण करते हैं और उन्हें भीख मांगने के लिए मजबूर करते हैं। ये आपको बीकानेर कोर्ट कच्चेडी पार्कों में या जहां बसे लगती है। वहां आराम से भीख मांगते मिल जाएंगे।

