Logo

खेजड़ी बचाओ आंदोलन को मिला कांग्रेस का समर्थन

आईरा बीकानेर। बीकानेर स्थित बिश्नोई धर्मशाला में चल रहे खेजड़ी बचाओ महापड़ाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी तथा बायतू विधायक हरीश चौधरी आज मंगलवार को महापड़ाव स्थल पहुंचे।हरीश चौधरी सर्किट हाउस से पैदल मार्च करते हुए महापड़ाव स्थल पहुंचे, जहाँ उन्होंने आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वे राजनीति करने नहीं, बल्कि खेजड़ी बचाने की मुहिम में पर्यावरण प्रेमियों के साथ खड़े होने आए हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून बनाना ही पड़ेगा।”
महापड़ाव स्थल पर उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, पीसीसी महासचिव डॉ. राजेंद्र मूँड़, शिवलाल गोदारा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।इस पूरे मामले को लेकर हरीश चौधरी सर्किट हाउस में कर रहे प्रेस वार्ता। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी पहले ही खेजड़ी बचाओ आंदोलन को अपना समर्थन दे चुकी है। वही, पर्यावरण प्रेमियों द्वारा लगाया गया महापड़ाव आज 9वें दिन भी लगातार जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.