Logo

जिंदगी हर कदम एक नई जंग है गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन

जिंदगी हर कदम एक नई जंग है यह गीत हार के बाद जीत की उम्मीद जगाता है  एनडी रंगा
आईरा बीकानेर बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला, संस्थान, बीकानेर द्वारा पिछली रविवार की शाम को स्थानीय टाऊन हॉल में 1985 की हिंदी फिल्म मेरी जंग के कालजयी और प्रेरणादायक गीत “जिंदगी हर कदम एक नई जंग है”…. शीर्षक पर आधारित एक शानदार गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की सिंगर रीना ठाकुर द्वारा इस प्रसिद्ध गीत को मेघराज नागल के साथ डुयूएट सोंग्स के तौर पर गाया। इसके अलावा स्थानीय गायक कलाकार नारायण बिहाणी, राजेन्द्र बोथरा, रामकिशोर यादव, मास्टर दिव्यांशु, मास्टर उदय सिंह, सुनील शादी, इंजीनियर कमलकांत सोनी,पवन चड्ढा, राधेश्याम ओझा, विक्रम सिंह (ठाकुर), कैलाश खरखोदिया, ज़ावेद मिर्जा, राधाकृष्ण सोनी, हरिनारायण सिंह, लक्ष्मीनारायण भाटी, सुशील पारीक आदि के साथ सदाबहार हिंदी फिल्मों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर अतिथियों के तौर पर एनडी रंगा, सुशील यादव,गिरधर लाल मोदी, रितू साध, वीणा ओझा, भवानी सिंह, घनश्याम सोलंकी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी ने किया। इस अवसर पर अतिथि एनडी रंगा ने कहा कि यह कार्यक्रम का शीर्षक गीत जो हार के बाद जीत की उम्मीद जगाता है, और इसे जीवन का एक प्रेरक मंत्र माना जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.