बीकानेर की बेटी शिक्षा सारण ने जीते 2 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक, कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ ने किया सम्मान
बीकानेर की बेटी शिक्षा सारण ने जीते 2 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक, कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ ने किया सम्मान
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर की लाडली बेटी शिक्षा सारण (सुपुत्री मनोज जी सारण सगो जी) ने नई दिल्ली स्थित डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित एशियन शूटिंग चेम्पियनशिप 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा (यूथ) में इतिहास रचते हुए 2 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतकर बीकानेर आगमन पर स्मृति चिह्न देकर स्वागत व सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुबारकबाद देने वालों में मेहबूब रंगरेज, यशपाल गहलोत, मनोज चौधरी, जियाउर रहमान, एजाज पठान, सकील स्टार, असलम पेंटर शामिल थे। शिक्षा सारण की इस उपलब्धि पर बीकानेर की बेटियों और कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।

