Logo

खाजूवाला में दलित नाबालिक के साथ रेप व हत्या का मामला गरमाया

खाजूवाला में दलित नाबालिक के साथ रेप व हत्या का मामला गरमाया

आईरा समाचार बीकानेर के खाजूवाला में एक दलित नाबालिक के साथ रेप व हत्या का मामला गरमाया हुआ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

गोविन्द राम मेघवाल ने कहा कि पुलिस की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

24 जनवरी को पीड़िता के साथ रेप व रेप के बाद जहरीला पदार्थ के सेवन की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 27 जनवरी को नाबालिक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

DYSP अमरजीत चावला मामले की जांच कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, आरोपी को कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.