त्रिवेणी संगम सम्मान राष्ट्रीय कवि चौपाल में मां सरस्वती के प्रांगण
त्रिवेणी संगम – सम्मान राष्ट्रीय कवि चौपाल में मां सरस्वती के प्रांगण
आईरा समाचार,बीकानेर राष्ट्रीय कवि चौपाल में बसंत पंचमी के अवसर पर 552 वीं कड़ी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य विषय “गाय में सृष्टि समाय… एवं गणतंत्र दिवस” है। इस कार्यक्रम में गाय और गणतंत्र पर केंद्रित रचनाओं का लोकार्पण होगा।
इस विशिष्ट सरस्वती सभा में तीन विलक्षण विभूतियों का सम्मान किया जाएगा, जिनमें आध्यात्म जगत के परम पूज्य दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज, गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा के अध्यक्ष ठाकुर कर्नल हेम सिंह जी शेखावत “सेना मेडल”, और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवयित्री डॉ कविता किरण जी शामिल हैं।
शिव दाधीच ने बताया ,कार्यक्रम में आध्यात्म, देशभक्ति, और साहित्य का त्रिवेणी संगम देखने को मिलेगा। यह आयोजन 25 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे राष्ट्रीय कवि चौपाल, भ्रमण पथ, राजीव गांधी मार्ग, अणचा बाई हास्पीटल व पुरानी जेल रोड के पीछे, बीकानेर में होगा।
इस कार्यक्रम में साहित्य जगत के अन्य कई जाने-माने साहित्य संत, और आध्यात्म रचनाकारों के सान्निध्य सुलभ होंगे, साथ ही साथ परस्पर बौद्धिक, संस्मरण साझा होंगे।

