Logo

बार एसोसिएशन ऑफ बीकानेर का सभापति कौन बनेगा

बार एसोसिएशन ऑफ बीकानेर का सभापति कौन बनेगा

आईरा समाचार बीकानेर बार एसोसिएशन ऑफ बीकानेर का चुनाव दिनांक 12 दिसम्बर, 2025 में हुआ था, लगभग एक महीना बीत रहा है। चुनाव में यद्यपि अजय कुमार पुरोहित की जीत हुई है लेकिन वकील साहबान के बीच चर्चा है कि तेज करण राठौड़ ग्रुप ने चुनाव बेहद शानदार तरीके से फाइट किया, जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं जताई थी। चुनाव में जहां एक तरफ सभी दिग्गज वकीलों का जमावड़ा था तो दूसरी ओर वरिष्ठ वकीलों की अधिक हिस्सेदारी नहीं थी इन सब के बावजूद तेज करण सिंह राठौड़ ने 849 वोट प्राप्त कर लिए थे, ध्यान रहे पिछले साल विजेता उम्मीदवार विवेक शर्मा को केवल 634 वोट ही मिले थे और वे 27 वोट से विजेता रहे थे।

विवेक शर्मा का चुनाव लड़वाने वाले चुनावी रथ के सारथी तो इस मर्तबा नव निर्वाचित अध्यक्ष के साथ में थे, यही नहीं वेणुगोपाल पुरोहित और कमल पुरोहित, लक्ष्मी कांत रंगा, जितेन्द्र सिंह शेखावत आदि भी नव निर्वाचित अध्यक्ष के साथ थे।बार एसोसिएशन ऑफ बीकानेर के स्पीकर पद के लिए बार एसोसिएशन के संविधान में निर्वाचन का प्रावधान दिया गया है, हालांकि परिपाटी यह रही है कि सर्व सम्मति से स्पीकर बना दिया जाता है। लेकिन इस मर्तबा वकील समुदाय के बीच चर्चा है कि बन्द कमरे में स्पीकर के नाम के चयन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी चर्चा है कि नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने जो कार्यकरिणी बनाई है वह बन्द कमरे में सिर्फ़ चन्द एडवोकेट्स को ही गुड बुक में लिया जाकर कार्यकरिणी की घोषणा कर दी गई, यहां तक कि वरिष्ठ वकील साथियों से भी कोई राय मशविरा नहीं लिया गया।

चर्चा है कि बार एसोसिएशन की आन बान और शान समझे जाने वाले वरिष्ठ अभिभाषक आर के दास गुप्ता जी से भी कोई सलाह मशविरा नहीं लिया गया। चर्चा है कि चुनाव की मुख्य बागडोर संभालने वाले वरिष्ठ वकील सुरेन्द्र पाल शर्मा को भी गुड बुक में नहीं लिया गया।

चर्चा है कि स्पीकर पद का चुनाव हर हालत में करवाया जाएगा और उसके लिए कई वरिष्ठ वकीलों के नाम सामने आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार वरिष्ठ ऐडवोकेट बच्छ राज कोठारी, पुष्पेन्द्र सिंह चौधरी, सन्त नाथ योगी, नायब सिंह बुट्टर, संजय रामावत,सत पाल साहू और बिहारी सिंह राठौड़ को भी स्पीकर के लिए मनाया जा सकता है।

वकील साहबान का मानना है कि इस सेशन में बीकानेर शहर में हाई कोर्ट बैंच के लिए आन्दोलन किया जा सकता है, जिसके कारण इस सेशन में एक स्ट्रॉन्ग स्पीकर की अधिक जरूरत रहेगी। इसके अतिरिक्त बार एसोसिएशन ऑफ बीकानेर के संविधान में संशोधन किया जाना है, चर्चा है कि बहुत सारे वकीलों का मत है कि केवल मात्र अध्यक्ष पद का ही चुनाव नहीं हो बल्कि उपाध्यक्ष, महा मंत्री और कोषाध्यक्ष के पदों पर भी गंभीरता से चुनाव होना चाहिए, ताकि बन्द कमरे में इन पदों पर नियक्तिया नहीं की जानी चाहिए। लेकिन यह तय सा लग रहा है कि इस मर्तबा बार एसोसिएशन ऑफ बीकानेर के स्पीकर पद का चुनाव होकर रहेगा। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.