अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के तत्वावधान में 12 जनवरी 2026 को जयपुर में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में चेतावनी
आईरा बीकानेर 1 जनवरी 2026,अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के तत्वावधान में 12 जनवरी 2026 को जयपुर में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में चेतावनी महारैली आयोजित होगी।
रैली को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा के नेतृत्व में कर्मचारी नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी प्राशि,उधोग विभाग, अल्पसंख्यक विभाग,समाज कल्याण विभाग, रोजगार कार्यालय, संयुक्त निदेशक कार्यालय में सम्पर्क कर कर्मचारियों से रैली में भाग लेने की अपील की । जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा ने बताया कि सात संकल्पों में पदोन्नति विसंगति दूर करवाना एवं 8, 16, 24, 32 वर्ष की सेवा पर चयनित वेतनमान, वेतन विसंगति दूर करवाना व केंद्र के समान पे लेवल, पुरानी पेंशन योजना की सुरक्षा, संविदा एवं मानदेय कार्मिकों का नियमितीकरण, पारदर्शी स्थानांतरण नीति जारी करवाना व तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, निजीकरण पर रोक लगाने व कर्मचारियों के मान, सम्मान व स्वाभिमान की सुरक्षा शामिल है। सोमवार को सम्पर्क दल में सुरेंद्र सिंह भाटी,अरूण गोदारा,आनंद पारीक,यतीश वर्मा, महेंद्र पंवार,रवि बिश्नोई आदि कर्मचारी नेता शामिल थे।

