नोखा पंचायत समिति में हंगामा निलंबित विकास अधिकारी का तानाशाही रवैया, कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान
आईरा समाचार भवानी आचार्य बीकानेर नोखा पंचायत समिति नोखा के निलम्बित विकास अधिकारी भोम सिंह इंदा फिर से अपनी विवादित कार्यशैली के चलते पंचायत समिति नोखा में बिना किसी राज्य सरकार के आदेश के विकास अधिकारी के पद का अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं ।राज्य सरकार द्वारा दिनांक 10.07.2025 को निलम्बित किया था, निलम्बन आदेश को विकास अधिकारी द्वारा राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर खण्ड पीठ में रिट संख्या 13345/2025 के द्वारा चुनौती देने पर हाई कोर्ट की खंडपीठ ने सरकार के निलंबन आदेश को सही ठहराते हुए इसकी अपील खारिज कर दी थी जिसके बाद इनके द्वारा दिनांक 27.10.2025 को हाई कोर्ट जोधपुर की डबल बेंच में रिट संख्या 1464/2025 के द्वारा अपील की वहीं दूसरी और राजस्थान सिविल सेवा अधिकरण(रेट) जोधपुर में हाई कोर्ट के आदेश को छिपाकर रेट से अपील संख्या 828/2025 के द्वारा निलम्बन के विरुद्ध स्थगन आदेश( स्टे ऑर्डर) प्राप्त किया जो उच्च न्यायालय के आदेशों की पूर्णतया अवहेलना है जो संविधान के विभिन्न अनुच्छेद के साथ ही सीपीसी की धारा 11 के तहत दंडनीय अपराध है, हद तो तब हो गई जब इसने रेट के आदेश को राज्य सरकार को भेजे बिना ही सीधे पंचायत समिति नोखा में अपने तानाशाही रवैये से कर्मचारियों से हाजरी रजिस्टर लेकर हस्ताक्षर कर ख़ुद के ही हस्ताक्षर से दिनांक को 06.11.2025 को कार्य ग्रहण का आदेश निकाल दिया जो विभागीय परिपत्र 2226/2025-62528, दिनांक 06.06.2025 की पूर्णतया अवहेलना की है इस तरह का कृत्य कर यह राजस्थान के इतिहास का पहला अफ़सर है जो न्यायालय व सरकार के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए ख़ुद के ही नियम क़ानून से ख़ुद ही अपने लिए आदेश जारी करते हुए न्यायालय व सरकार को हासिय पर ला कर रख दिया है। जबरन अतिक्रमित पद पर पद स्थापित होने के करीब डेढ़ माह बाद दिनांक 23/12/2025 को अपने वित्तीय अधिकार प्राप्त करने के प्रयास कर रहे हैं व साथ ही पंचायत समिति के कार्मिको व सरपंचों को यह कहते हुए भय का माहौल पैदा किया गया कि मैं नोखा में आकर सबको देख लूंगा अतः विकास अधिकारी के तानाशाही नीति के विरोध में आज पंचायत समिति नोखा के ग्राम विकास अधिकारियों सहित समस्त कार्मिको व साथ ही ग्राम विकास अधिकारी संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी ने उपखंड अधिकारी नोखा को ज्ञापन सौंपकर सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुए यहां से तत्काल इस भ्रष्ट व तानाशाह विकास अधिकारी के वित्तीय अधिकार रोकने का ज्ञापन सौंपा साथ ही ज्ञापन की पालना नहीं होने पर पंचायत समिति नोखा के समस्त कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी ।ज्ञापन देने वालो में ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार चौधरी, मंत्री सुशील शर्मा, हरिकिशन , लोकेश दुबे,नन्द राम थालौङ, गोविंद भादू, राकेश बिश्नोई ,नरसी गोयल,सोहेल शर्मा ,धीरेन्द्र श्रीवास्तव , सांवरलाल साहू, निशान्त शर्मा, रुपाराम स्वामी, सलूण्डिया ग्राम विकास अधिकारी रीना सोलंकी, रोड़ा ग्राम विकास अधिकारी अनिशा मीणा, हिन्यादेसर ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका चौधरी सहित पंचायत समिति नोखा के सभी ग्रामविकास अधिकारी मौजूद रहे।विकास अधिकारी की इस तानाशाही कार्य शैली से पंचायत समिति नोखा में भारी रोष व्याप्त है जिससे विकास अधिकारी के द्वारा वापस पंचायत समिति परिसर में जबरन बिना आदेश के घुसकर अपने आपको विकास अधिकारी की हैसियत से उपस्थिति देने पर कानून व्यवस्था बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

