जिले के जसरासर थाना पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई तीन इनामी आरोपियों को उनके छुपे स्थानों से किया गिरफ्तार
जिले के जसरासर थाना पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई तीन इनामी आरोपियों को उनके छुपे स्थानों से किया गिरफ्तार
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। जिले के जसरासर थाना पुलिस ने तीन इनामी आरोपियों को महासमुन्द, छत्तीसगढ़ से छुपे हुए स्थानों से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने लगभग दो वर्षों तक फरारी का जीवन जिया और देश के कई राज्यों के साथ नेपाल तक छिपकर रहकर पुलिस को चकमा दिया। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में टीम गठित की गई थी। तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल व डिजिटल डाटा ट्रैकिंग तथा स्थानीय सूचना तंत्र का उपयोग कर आरोपियों की लोकेशन पता की गई। पुलिस टीम ने किसान और मजदूर का भेष धारण कर क्षेत्र में निगरानी रखते हुए सुनियोजित कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपियों में हडमानराम (32), सीताराम (30) और पवन (21), सभी बैरासर निवासी शामिल हैं।आरोपियों ने 26 नवंबर 2023 को मतदान के दिन हत्या और लूट की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गिरफ्तारी से स्पष्ट संदेश जाता है कि चुनाव या संवेदनशील समय में अपराध करने वालों को भी कानून कठोर कार्रवाई देता है।

